सागर में जहरीली शराब प्रकरण

नई दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई इस तरह की हिम्मत नहीं करेगा

सागर में जहरीली शराब से पीड़ितों की मदद और कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश जारी किए।

By : दिव्या मिस्त्री
नई दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे सीएम डॉ. यादव, कहा- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई इस तरह की हिम्मत नहीं करेगा

भोपाल। जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर को नई दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में जहरीली शराब के सेवन से गंभीर रूप से बीमार हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम डॉ. यादव ने मरीजों के बेहतर, समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में कठोर कार्रवाई के लिए फ्री-हैंड दिया। इस मामले में राज्य सरकार किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है। 

मरीजों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि मैंनें यहां जहरीली शराब के सेवन से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस मामले को लेकर मैंने यहां प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। कांग्रेस के शासनकाल में इस प्रकार के मामलों को लेकर कठोर कानून नहीं थे। लेकिन, हमारी सरकार ने इस मामले पर कानून बनाया। इसमें 49-क और 304 धारा को जोड़ते हुए हत्या से लेकर, आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा का प्रावधान किया। 

कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह कठोर से कठोर कार्रवाई करे। अभी भी जहां-जहां भी कहीं और भी आवश्यकता लगती हो तो कठोर कार्रवाई करे। अवैध अतिक्रमण जैसे मामलों में भी एक्शन ले। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों से कहा है कि वह सीमा से लगे हुए राज्यों के अधिकारियों से भी संपर्क करें। हम दोषियों पर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि दोबारा किसी की इस तरह के काम करने की हिम्मत नहीं होगी। हमने पूरे राज्य में निर्देश दिए हैं। 

मिलकर करें चुनौती का सामना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम शराब बंदी के लिए धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं। किसी के घर के पिता-पुत्र की मौत होना बहुत कष्टकारी है। मैं इस मामले में कांग्रेस के नेताओं से भी कहना चाहता हूं कि इस तरह के मामले में राजनीति न करके एकजुटता दिखाएं। मैं नेता प्रतिपक्ष से अपील करता हूं कि हम सभी मिलकर इस चुनौती का सामना करें।

संबंधित सामग्री

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

बिहार के मसौढ़ी में एक गर्भवती विवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को दरधा नदी के किनारे चोरी-छिपे जला दिया गया। पुलिस ने जले हुए अवशेष बरामद किए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026