राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पटना के खादी मॉल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री चौधरी ने मॉल का भ्रमण कर वहां प्रदर्शित हस्तकरघा और खादी उत्पादों को देखा।

राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित

इस दौरान उन्होंने अपनी पसंद के कपड़े चुने और UPI के माध्यम से भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री सम्राट के इस अंदाज ने हथकरघा उत्पादों के प्रति सरकार के प्रोत्साहन का संदेश दिया। 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय, उद्योग विभाग की ओर से राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बुनकरों को आर्थिक सहायता

हथकरघा दिवस पर सरकार ने बुनकरों को आर्थिक सहायता देने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया। UID उत्कीर्ण हस्तकरघा/लूम धारक बुनकरों को कार्यशील पूंजी के रूप में 15 हजार रुपये प्रति बुनकर की दर से सहायता देने के लिए 1,00,65,000 रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इस सहायता का उद्देश्य बुनकरों को अपनी उत्पादन गतिविधियां जारी रखने के लिए जरूरी कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना है। विभाग के मुताबिक यह सहायता बुनकरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है।

खोले जाएंगे डिग्री कॉलेज

इसके बाद CM सम्राट ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जन्मतिथि वर्ष पर ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थी घर में ही बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें, इसके लिए 400 से अधिक और डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। 9 अगस्त तक इन महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूर्ण कर ली जाएगी। शिक्षकों के 9000 पदों का सृजन किया गया है। CM ने कहा कि अनुसूचित जातियों की बेटियों को शिक्षा के लिए गांव से बाहर जाने में कठिनाई होती थी। इसे ध्यान में रखते हुए बिहार के सभी जिलों में माता सावित्रीबाई फुले के नाम पर आवासीय छात्रावास के साथ विद्यालय खोले खोले जाएंगे। 

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026