संसद यूथ पार्लियामेंट 2026

युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा

मध्यप्रदेश में संसद यूथ पार्लियामेंट 2026 का उद्घाटन हुआ, जिसमें 52 युवा सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारतीय संस्कृति और युवा नेतृत्व पर जोर दिया गया।

युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में 13 अगस्त को 'संसद यूथ पार्लियामेंट 2026' का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। 'संसद यूथ पार्लियामेंट 2026' के आयोजन में 12 राज्यों के 52 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया है। देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। उससे पहले हमारा विधान परिषद भवन एक मिनी इंडिया बन गया है। सदन कल्याणकारी नीतियों का निर्माण करने वाला पवित्र स्थान है। उन्होंने कहा कि युवा संसद में बेटियों की सक्रिय भागीदारी लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान का उदाहरण है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में मातृसत्ता को सर्वोपरि रखा गया है। समाज माताओं-बहनों के आशीर्वाद से आगे बढ़ता है। हमारी संस्कृति में वसुधैव कुटुम्बकम का भाव समाहित है। दुनिया हमारे लिए लिए एक परिवार की तरह है। मां परिवार के लिए समृद्धि का आधार होती हैं। माता के बिना भगवान भी अधूरे हैं। श्रीराम हो या श्रीकृष्ण उनके नाम के साथ माता सीता और राधा भी जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अनेकता में एकता, सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास और सबके प्रयास एवं जियो और जीने दो के भाव से आगे बढ़ रहा है। यह केवल शब्दों से नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसे धरातल पर उतारने के लिए संकल्प शक्ति की आवश्यकता है। हमारे लिए रामचंद्र और रहीम के लिए अधिकार समान है। केवल वोट बैंक की राजनीति में मुस्लिम बहनों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है।

कानून सबके लिए समान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून के लिए व्यापक स्तर पर सुझाव लिए। सभी जिलों और सभी धर्मों के लोगों ने इस पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। यूसीसी के सर्वे में 76 प्रतिशत मुस्लिम बहनों ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया। एक देश, एक विधान और एक प्रधान के लिए मुस्लिम पहने हमारे साथ हैं। मध्यप्रदेश देश के बड़े राज्यों में अग्रणी है, जिसने यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक पारित किया है। हमारे लिए राम और रहीम के लिए कानून समान है।

लोकतंत्र को सशक्त बनाएं युवा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने हिंदू-मुसलमानों को लड़ाने का कार्य किया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर बन पाया है। भारतीय संस्कृति में सभी नागरिक न्यायपालिका के निर्णयों का अक्षरश: सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर में दर्शन का सौभाग्य हमें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को राजनीति में आकर अपनी सक्रिय भागीदारी करनी होगी। युवा पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर बनने के साथ राजनीति में आकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। देश की आजादी पृथ्वीराज चौहान के शासन के एक हजार साल बाद 1947 में मिली थी। इसके लिए हमारे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति दी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आईसीएस की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी ठुकराकर अंग्रेजों को करारा जवाब दिया था। वे भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए स्वाधीनता के आंदोलन में कूद पड़े थे।

एमपी में हो रहा अच्छा निवेश

कार्यक्रम में दिलीप बिल्डकॉन के सीएमडी दिलीप सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में भारी उद्योगों के साथ-साथ छोटी औद्योगिक इकाइयों में भी अच्छा निवेश मिल रहा है। राजनीति और समाज सेवा सबसे कठिन कार्य होता है। यह एक कठिन डगर है, जहां हमें समर्पण भाव से समाज के लिए काम करना होता है। युवा सांसद की भूमिका में आरब सिंह शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चाहते हैं कि हमारे युवा नौकरी पाने वाले नहीं, रोजगार प्रदाता बनें। मध्यप्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में खेल एवं युवाओं के कल्याण के लिए 800 करोड़ रुपए से अधिक बजट रखा है। प्रदेश में 274 सांदीपनि विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, अभी 200 सांदीपनि विद्यालय और बनाए जाने हैं। विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के लिए शिक्षित युवाओं का होना जरूरी है, तभी हम आत्मनिर्भर बनेंगे।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026