सुरक्षा चूक राहुल गांधी के दौरे पर

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे पर काफिले के सामने प्रदर्शनकारियों की पहुँचने से सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हुई।

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक

प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे के दौरान शनिवार को उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। आनंद भवन और स्वराज भवन के पास राहुल गांधी के काफिले के सामने कुछ लोग आ गए। इन लोगों ने काले और भगवा झंडे लहराकर विरोध किया। काफिले के सामने लोगों के पहुंचने से कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी मच गई। 

कौन थे झंडे दिखाने वाले?

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि काले झंडे दिखाने वाले लोग कौन थे। उनका किसी राजनीतिक दल या संगठन से संबंध होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें किसी संगठन से जुड़ा बताया, लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। 

सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप

राहुल शनिवार को प्रयागराज में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उनका काफिला रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान आनंद भवन और स्वराज भवन के आसपास कुछ लोग सड़क के पास मौजूद थे। काफिला जैसे ही वहां पहुंचा, कुछ लोग आगे आ गए और काले एंव भगवा झंडे दिखाने लगे। काफिले के सामने लोगों के आ जाने से सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को सड़क से हटाया और काफिले को आगे बढ़ाया।

सुरक्षा में चूक

घटना के दौरान वहां पर पहले से भारी पुलिस बल और सुरक्षा कर्मी तैनात थे। राहुल के दौरे को देखते हुए उनके निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद कुछ लोगों का काफिले के सामने तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफिले से दूर किया गया। इसके बाद राहुल का काफिला आगे रवाना हो गया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

सीएम योगी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026