शहडोल में निवेश ठगी मामला

शहडोल में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी: 5 आरोपियों पर FIR, SP ने SIT बनाई, वित्तीय लेन-देन की होगी गहन जांच

शहडोल में GNS फाइनेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी की गई। पुलिस ने SIT का गठन किया है।

शहडोल में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी: 5 आरोपियों पर FIR, SP ने SIT बनाई, वित्तीय लेन-देन की होगी गहन जांच

शहडोल।जिले में निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की कथित ठगी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने लंबित वित्तीय अपराधों की समीक्षा के दौरान इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, वित्तीय लेन-देन की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

दस्तावेजों की पड़ताल की गई

जानकारी के अनुसार, बुढ़ार थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मूनयन सिंह ने 19 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि GNS फाइनेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर रकम जमा कराई गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए और दस्तावेजों की पड़ताल की गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि निवेशकों को आकर्षक रिटर्न का प्रलोभन देकर धन निवेश कराया गया। इसके अलावा, ग्राहकों की अनुमति के बिना उनके डिमैट खातों में ट्रेडिंग किए जाने और उससे आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप भी सामने आए हैं।

वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच के निर्देश दिए

जांच में पर्याप्त आधार मिलने के बाद बुढ़ार थाना पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को सुखनंदन यादव, मुकेश यादव, सरोज यादव, विजय पाल और मोहम्मद अबीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इसके बाद 21 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गठित SIT की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जांच की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंक खातों, निवेश रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।

पूरे मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि विवेचना के दौरान अन्य पीड़ितों या अतिरिक्त आरोपियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल SIT आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026