दर्दनाक सड़क हादसा

तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट

फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने चार कांवड़ियों को कुचला। तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने जांच शुरू की।

By : शिवम् पांडेय
तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट

दर्दनाक सड़क हादसा

फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे चार कांवड़ियों को कुचल दिया। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सभी कांवड़िए गंगोत्री से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर फरीदकोट लौट रहे थे।

3 की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि तीनों मृतकों के शव सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल मुकेश गोयल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दो बिजली मैकेनिक

महेंद्र पाल बिजली मैकेनिक का काम करता था। उसके परिवार में पिता, पत्नी और 15 साल की बेटी है। वहीं जगदीश मित्तल भी बिजली मैकेनिक था। वह अविवाहित था और उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था।

30 जुलाई को निकले थे

सभी कांवड़िए कोटकपूरा से दो अलग-अलग कांवड़ संघों के साथ गंगोत्री गए थे। वे 30 जुलाई को रवाना हुए थे और 10 अगस्त को कांवड़ लेकर वापस कोटकपूरा लौटना था। कोटकपूरा के प्राचीन डेरा दूधाधारी से शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ और श्री रामबाग मंदिर से न्यू शिव कांवड़ संघ के जत्थे गंगोत्री गए थे।

रात में हुआ हादसा

पीबीजी वेलफेयर क्लब के प्रधान राजीव मलिक ने बताया कि हादसा रात के समय सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर हुआ। कांवड़िए सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोग मारे गए और 12 घायल हुए।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026