ट्विशा शर्मा मामले में नया मोड़

ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने कहा- आत्महत्या, CBI चार्जशीट में पति-सास आरोपी

ट्विशा शर्मा की मौत को AIIMS ने आत्महत्या बताया, लेकिन CBI ने पति और सास पर दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं।

By : शिवम् पांडेय
ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने कहा- आत्महत्या, CBI चार्जशीट में पति-सास आरोपी

ट्विशा शर्मा मामले में नया मोड़

भोपाल में मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। दिल्ली AIIMS के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी फाइनल फोरेंसिक रिपोर्ट में मौत को आत्महत्या बताया है। वहीं, CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में आरोप लगाए हैं।

AIIMS की 11 पन्नों की रिपोर्ट में आत्महत्या का जिक्र

दिल्ली AIIMS की टीम ने CBI को सौंपी अपनी 11 पन्नों की रिपोर्ट में कहा है कि ट्विशा के शव पर ऐसी कोई चोट नहीं मिली, जिससे हमले या संघर्ष का मेडिकोलीगल संकेत मिलता हो। यह रिपोर्ट 10 जुलाई को सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी गई थी। फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के मुताबिक, मेडिकल बोर्ड ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले के सभी संभावित पहलुओं की विस्तार से जांच की। AIIMS मेडिकल बोर्ड ने निष्कर्ष दिया कि ट्विशा की मौत आत्महत्या से हुई थी और शव पर मारपीट के कोई निशान नहीं मिले।

CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में पति-सास आरोपी

AIIMS की रिपोर्ट के बावजूद मामले में CBI ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में दोनों पर BNS की धारा 80(2) के तहत दहेज हत्या, धारा 85 के तहत पति या उसके रिश्तेदार द्वारा क्रूरता और धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा BNS की धारा 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 भी लगाई गई हैं।

24 मई को दिल्ली AIIMS में हुआ था दूसरा पोस्टमॉर्टम

ट्विशा की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 22 मई के आदेश पर दिल्ली AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने 24 मई को शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया था। इस जांच का उद्देश्य मौत की वास्तविक वजह और परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों की दोबारा मेडिकल जांच करना था।

12 मई की रात ससुराल में हुई थी मौत

मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने शुरुआत से इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था। इसी विवाद के बीच मामले की जांच आगे बढ़ी और CBI ने विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर जांच की।

लैपटॉप और वॉइस सैंपल की जांच भी अहम

3 अगस्त को हुई सुनवाई में CBI ने आरोपी समर्थ सिंह का वॉइस सैंपल लेने और उसके लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी।समर्थ सिंह के वकील ने लैपटॉप का पासवर्ड देने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। हालांकि, वॉइस सैंपल को लेकर यह शर्त रखी गई कि उसकी एक कॉपी सुरक्षित रूप से कोर्ट में भी रखी जाए।
 

संबंधित सामग्री

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में IT कर्मचारी रवि दीक्षित ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने संपत्ति विवाद में अपनी बड़ी बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026