ट्विशा शर्मा डेथ केस अपडेट

ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला जाएंगे जेल, CBI ने नहीं मांगी रिमांड

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा। जांच में आर्थिक परेशानियों की भी जांच शामिल।


ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला जाएंगे जेल, CBI ने नहीं मांगी रिमांड

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सीबीआई ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी पति समर्थ सिंह और सास, पूर्व जज गिरिबाला सिंह को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। एजेंसी ने दोनों की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जिसके बाद अब उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

कोर्ट में हुई तीखी बहस

सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट में उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी। इस पर अनुराग श्रीवास्तव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी।

घटनाक्रम का कराया गया रीक्रिएशन

सीबीआई ने मामले की जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी कराया है। जांच एजेंसी आरोपी मां-बेटे के बयानों का उपलब्ध सबूतों से मिलान कर रही है। दोनों आरोपियों ने अपने ऊपर लगे मारपीट और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों को नकारते हुए दावा किया है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य थे।

लिगेचर बेल्ट बनी जांच का अहम मुद्दा

जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिस लिगेचर बेल्ट के सहारे ट्विशा फंदे पर लटकी मिली थीं, उसे नियमानुसार सुरक्षित नहीं रखा गया। आरोप है कि जांच अधिकारी एसआई दिनेश शर्मा बेल्ट को करीब दो दिन तक अपनी कार में रखते रहे। बाद में इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। अब सीबीआई इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

आर्थिक परेशानियों की भी जांच

जांच एजेंसियां ट्विशा की नौकरी और आर्थिक स्थिति की भी पड़ताल कर रही हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें पिछले छह-सात महीनों से नियमित वेतन नहीं मिला था। सीबीआई यह जानने का प्रयास कर रही है कि आर्थिक तनाव या अन्य व्यक्तिगत परिस्थितियों का उनकी मौत से कोई संबंध था या नहीं।
 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026