उत्तर प्रदेश चुनाव 2027

2027 से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी से मिले विनोद तावड़े.. चुनावी रणनीति पर मंथन

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज की हैं। विनोद तावड़े और अन्य नेताओं ने CM योगी से मुलाकात की, चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

By : दिव्या मिस्त्री
2027 से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी से मिले विनोद तावड़े.. चुनावी रणनीति पर मंथन

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रविवार को सीएम के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पहुंचकर उनसे भेंट की।

CM योगी से कई मुद्दों पर चर्चा

मुलाकात को भले ही शिष्टाचार भेंट बताया गया हो, लेकिन चुनावी तैयारियों के बीच इसे काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार के विकास कार्यों और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को मजबूत करने के मुद्दे पर भी मंथन किया गया।

SIR रिपोर्ट पर भी हुई बातचीत

बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए SIR से जुड़ी रिपोर्ट पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है। इसके अलावा आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की जमीनी स्थिति और जनता के बीच संगठन की पकड़ को लेकर भी फीडबैक लिया गया।

एक दिन पहले संगठन के साथ बैठक

विनोद तावड़े ने इससे एक दिन पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

BJP की हैट्रिक पर नजर

विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा भाजपा की 2027 की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की कोशिश संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाकर चुनावी तैयारियों को समय रहते धार देने की है। अब भाजपा की नजर उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने पर है।

संबंधित सामग्री

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता बताया।

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

उत्तराखंड में नवनिर्मित बैली ब्रिज बह गया, बिहार में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी बारिश और बाढ़ का कहर जारी।

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

जयपुर के सांगानेर में नगर निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों के बाद हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP पर आरोप लगाए।

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के लिए तत्काल निर्देश दिए, जिसमें गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की बात कही गई।

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से स्थिति गंभीर। नदियों के जलस्तर में वृद्धि, हजारों लोग प्रभावित।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026