उत्तर प्रदेश में PCS अधिकारियों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 PCS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुधार के लिए सात PCS अधिकारियों के स्थानांतरण किए। इसमें निधि पाण्डेय, ज्योति राय समेत अन्य को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

By : शिवम् पांडेय
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 PCS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में PCS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाने के लिए गुरुवार सुबह सात PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन स्तर पर किए गए इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि शाम तक तबादलों की एक और सूची जारी हो सकती है।

निधि पाण्डेय को जन भवन भेजा गया

लखनऊ में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात निधि पाण्डेय का तबादला कर उन्हें जन भवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, ज्योति राय, जो अपर जिलाधिकारी एवं अपर आयुक्त, आजमगढ़ (वि./रा.) के पद पर तैनात थीं, उन्हें बलरामपुर मंडल में भेजा गया है।

संदीप केला को बलरामपुर में नई जिम्मेदारी

नगर मजिस्ट्रेट बांदा के पद पर तैनात संदीप केला को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बुलंदशहर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात दिनेश चन्द्र को नगर मजिस्ट्रेट बांदा बनाया गया है। चंदौली में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात दिव्या ओझा का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रयागराज और गोरखपुर में भी बदलाव

प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज बनाया गया है।

संबंधित सामग्री

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाकर 28 वाहनों से मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए।

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

रक्षाबंधन से पहले CM योगी का बड़ा तोहफा, 60+ महिलाओं के लिए बस सफर फ्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' शुरू की, जिससे वे मुफ्त में बस यात्रा कर सकेंगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026