उत्तर प्रदेश स्कूल दुर्घटना

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

By : सोनिया रायकवार
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के संभल के असमोली के मदाला फतेहपुर गांव स्थित निजी स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य दरवाजे का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे के मलबे में तीन बच्चे दब गए।

कक्षा तीन के छात्र की मौत 

हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान कुछ बच्चे मुख्य दरवाजे के छज्जे पर चढ़कर कार्यक्रम देखने लगे। अचानक छज्जा नीचे आ गिरा और बच्चे मलबे में दब गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर स्कूल में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे।लेकिन 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। 

मलबा हटाकर निकाला गया।

बच्चों को बाहर निकाला गया। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  जहां चिकित्सकों ने कक्षा तीन के छात्र को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल बच्चों का उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मौके पर 

हादसे की सूचना पर संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात की। एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026