मानसून ने बढ़ाई उत्तराखंड में आफत

उत्तराखंड में मानसून से तबाही: लैंडस्लाइड से कई सड़कें बंद, सभी जिलाधिकारियों को किया अलर्ट 

उत्तराखंड में मानसून की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। लगातार बारिश और भूस्खलन से 84 सड़कें बंद हुईं, यात्राएँ प्रभावित हुईं।

उत्तराखंड में मानसून से तबाही: लैंडस्लाइड से कई सड़कें बंद, सभी जिलाधिकारियों को किया अलर्ट 

मानसून ने बढ़ाई उत्तराखंड में आफत

उत्तराखंड में मानसून अब आफत बन गया है। बीते 24 घंटे में बारिश से जुड़े हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें हरिद्वार में खेतों में काम कर रहे 2 किसानों की बिजली गिरने से मौत हुई, जबकि देहरादून में बारिश के दौरान नाली में बहने से 6 साल के बच्चे की भी जान चली गई। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में 84 सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है।

यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद 

आज नैनीताल, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश हुई। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद हो गया, जबकि बागेश्वर की सीमा से लगे रमाड़ी ग्राम पंचायत के मुनधुरा तोक में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में रेड, 7 जिलों में ऑरेंज और अल्मोड़ा व चमोली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जिलाधिकारियों को किया अलर्ट 

अगले 3 दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की चेतावनी दी गई है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने, राहत और बचाव दलों को तैयार रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने की अपील की है।

कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का जत्था रुका

उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिश के बीच स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर आने के कारण हाईवे बंद हो गया, जिससे यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो गई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर की सीमा से लगे रमाड़ी ग्राम पंचायत के मुनधुरा तोक में शनिवार करीब 3:30 बजे भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने से दहशत फैल गई। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े- खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार से ज्यादा उपनल कर्मियों का भविष्य सुरक्षित

उत्तराखंड की धामी सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नियुक्ति और समान वेतन की नई नीति की घोषणा की, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोग मारे गए और 12 घायल हुए।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026