विष्णुदेव साय ने खेती की

बगिया के खेत में CM विष्णुदेव साय ने चलाया हल, बैलों के साथ की बियासी; बोले- किसान परिवार से हूं

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने खेती करते हुए अपनी ग्रामीण जड़ों के साथ जुड़ाव का प्रदर्शन किया, किसानों की मेहनत को सराहा।

बगिया के खेत में CM विष्णुदेव साय ने चलाया हल, बैलों के साथ की बियासी; बोले- किसान परिवार से हूं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर पहुंचे, जहां उन्होंने खेत में जाकर बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाया और बियासी की। खेत में हल थामते ही मुख्यमंत्री खेती से जुड़ी अपनी पुरानी यादों में खो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने गांव, मिट्टी और खेत से जुड़ने का अनुभव बिल्कुल अलग होता है। खेत में काम करने से मन को सुकून मिलता है और नई ऊर्जा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि किसान परिवार में जन्म लेने के कारण खेती-किसानी उनके जीवन का हिस्सा रही है।

खेती सिर्फ कमाई नहीं, जीवन का संस्कार

CM साय ने कहा कि उन्होंने बचपन से खेती-किसानी को करीब से देखा और समझा है। उनके लिए खेती केवल आय का साधन नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। गांव और खेतों ने उन्हें मेहनत का सम्मान करना, प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर चलना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना सिखाया।

किसानों को बताया प्रदेश की ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी मिट्टी, किसानों और कृषि परंपरा से है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ यहां की संस्कृति और त्योहार भी खेती-किसानी से गहराई से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में भी लोगों को अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।

उन्होंने किसानों की मेहनत को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि किसान खेत में सिर्फ फसल नहीं उगाता, बल्कि उसके परिश्रम से पूरे समाज को मजबूती मिलती है। किसानों की खुशहाली और कृषि की तरक्की ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आधार है।

किसानों की मेहनत को किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों की मेहनत को नमन करते हुए उनके खुशहाल जीवन और खेतों में भरपूर फसल की कामना की। बगिया के खेत में बैलों के साथ हल चलाते CM साय का यह अंदाज उनकी ग्रामीण जड़ों और खेती-किसानी से पुराने रिश्ते को दर्शाता है।

संबंधित सामग्री

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विकास और किसानों की समृद्धि को सरकार की प्राथमिकता बताया।

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए विभिन्न पहलें और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु नई योजनाएं प्रारंभ कीं, जिससे युवाओं को कृषि से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026