योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे रसोइयों को

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

By : सोनिया रायकवार
सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (23 अगस्त 2026) को पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों को सम्मानित करेंगे. राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले विशेष सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों मंच पर 11 रसोइयों को सम्मान दिया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 1500 रसोइये शामिल होंगे. समारोह के दौरान रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए जाएंगे. इसके अलावा स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें हेड कवर, ग्लव्स और एप्रन किट भी उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रदेशभर में एक साथ होगा सम्मान समारोह

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही रविवार को प्रदेश के सभी जिलों और तहसील स्तर पर भी रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में सांसद, मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है. जिला प्रशासन को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सभागारों में आयोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं.

पीएम पोषण रसोइयों को मिलेगा सम्मान

सम्मान समारोह में राजकीय, परिषदीय और अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत काम करने वाले रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा. ये रसोइये रोजाना स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करते हैं और उनके पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

कैशलेस कार्ड और सुरक्षा किट की सुविधा

सरकार की ओर से रसोइयों को सम्मान के साथ सुविधाएं भी दी जा रही हैं. उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिए जाएंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर इलाज में आसानी होगी. इसके अलावा बैंक और यूपीआई क्यूआर कोड से जुड़ी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी. भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई बनाए रखने के लिए रसोइयों को हेड कवर, ग्लव्स और एप्रन किट उपलब्ध कराई जाएगी.

बच्चों के भविष्य में रसोइयों की अहम भूमिका

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि पीएम पोषण योजना के रसोइये बच्चों के पोषण और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर 11 रसोइयों को सम्मानित करेंगे. वहीं महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के निर्देश पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

संबंधित सामग्री

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

सीएम योगी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026