34 लाख से होगा सीसी रोड का निर्माण, विधायक सबनानी

34 लाख से होगा सीसी रोड का निर्माण, विधायक सबनानी ने किया भूमिपूजन

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 30 के अंतर्गत अमलतास फेस-3, चुना भट्टी क्षेत्र में 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड, नाली निर्माण एवं पार्क के विकास कार्यों के लिए विधायक भगवानदास सबन

By : Chitrakoot Jyoti
34 लाख से होगा सीसी रोड का निर्माण, विधायक सबनानी ने किया भूमिपूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 30 के अंतर्गत अमलतास फेस-3, चुना भट्टी क्षेत्र में 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड, नाली निर्माण एवं पार्क के विकास कार्यों के लिए विधायक भगवानदास सबनानी ने बुधवार को भूमि पूजन किया।दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों की जन-सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बुधवार को भूमि पूजन के अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा, "मेरा यह प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के समस्त वार्डों के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रह पाए। इसीलिए समय-समय पर जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाता है और क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं। हम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और संपूर्ण क्षेत्र के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है।" इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता चंद्रभान यादव, कॉलोनी के अध्यक्ष अनिल मथोर, प्रकाश बड़गुनिया, मनोज अग्रवाल, सुरेश कुमार, अपूर्व सहित कॉलोनी के निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।