Breaking News
  • AAP को झटका, गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर का पार्टी से इस्तीफा
  • अभी तक नहीं किया ये काम? 30 नवंबर के बाद रुक जाएगी आपकी पेंशन
  • बहराइच में तेंदुए के दो हमले: महिला की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर
  • द‍िल दहला देने वाला सड़क हादसे में सरकारी टीचर की मौत
  • लड़कियों संग छेड़छाड़ के खिलाफ ऐश्वर्या ने उठाई आवाज, बोलीं- ड्रेस-लिपस्टिक को दोष मत दो

सनातन

सनातन का उपहास विकृत मानसिकता ? या (कथा जेहाद)

राजेंद्र जोशी

सनातन का उपहास विकृत मानसिकता  या कथा जेहाद

व्यास पीठ का हिंदू धर्म या सनातन धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है। पीठ के प्रति प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी हिंदू के मन में अत्यंत मान सम्मान है। मैं भी व्यास पीठ का दिल से सम्मान करता हूँ। आदर करता हूँ। आज इस सम्मानित व्यास पीठ के सम्मान को कुछ तथा कथित कथा वाचक कलंकित करने का कुत्सित प्रयास करने में लगे हैं। जो गंभीर चिंता का विषय है। व्यास पीठ की गरिमा और पवित्रता को बनाये रखने के लिए सनातन धर्मावलंबियों को इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
वर्तमान युग के तथाकथित कुछ स्वयं भू महिला पुरुष कथा वाचक सनातन धर्म की प्रति स्थापना के लिए कतई भी अवतरित नहीं हुए हैं। ये तथाकथित कथा वाचक वेद व्यास के बाद अपने आपको आधुनिक युग के स्वयं भू व्यास समझने की भूल कर बैठे हैं। अपने आपको सर्वग्य ज्ञाता समझ बैठे हैं। जबकि इनका काम एक धार्मिक पुस्तक को पढ़ कर सुनाना भर है। कथा को वांचना भर है। ये तथाकथित कथा वाचक धर्म के नाम पर धब्बा हैं। इनका धर्म के प्रचार प्रसार में कोई भी योगदान नहीं है।वैसे इनका यह काम है भी नहीं। यह कथा वाचक हैं और यह विशुद्ध रूप से इनका व्यवसाय है। कथा इनका व्यापार है।
ये कथा वाचक कोई संत, महात्मा और समाज को राह दिखाने तथा सन्मार्ग पर ले जाने वाले परम ज्ञानी महा पुरुष नहीं हैं। आपको सनातनी इतना मान सम्मान केवल इसलिए देता है क्योंकि सदियों से चली आ रही एक महत्वपूर्ण परंपरा एक प्राचीन विरासत जो हमको पुरखों से धरोहर के रूप में मिली है उसके आप अनुचर हैं। अनुरक्षक हैं। अनुपालक हैं। अनुगामी हैं। वेद व्यास द्वारा स्थापित धर्म पीठ पर बैठकर आपको कथा वांचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह उस पीठ का सम्मान है। उस आसन पर बैठने वाले का पारितोषिक है। व्यास पीठ पर बैठने वाले को भी सम्मान तो दिया ही जाता लेकिन वह सुपात्र होना चाहिए।
कथा वाचक को सदाचारी तो होना ही चाहिए उसका सनातन और हिंदू मान्यताओं में पूर्ण विश्वास होना चाहिए। वह तन मन कर्म और वचन से धर्म के प्रति समर्पित होना चाहिए। उसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। उसको शास्त्रों में जो लिखा है उसको उसी रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। शास्त्रों के इतर क्या लिखा है? किसने क्या कहा है? उस प्रसंग को कथा में जोड़ कर अपने आप को बुद्धि मान और चतुर साबित करना मूर्खता के अतिरिक्त कुछ नहीं है। अन्य मजहब, संप्रदाय और उनके पीर पैगम्बर का श्री राम कथा या भागवत कथा से कोई लेना देना नहीं है। तुम अपनी विद्वता अपने पास रखो। उसके लिए यह मंच उपयुक्त स्थान नहीं है। कहीं अन्यत्र सेमीनार में उसका और अपनी बुद्धि का बखान करना। यह कथा का मंच है और यहाँ मात्र कथा ही होगी और कुछ नहीं। अपना ज्ञान अपने पास रखो। यहाँ लोग कथा सुनने आते हैं। तुम्हारी शेरो शायरी, गजल सुनने नहीं आते हैं। यह सब मुशायरे में जाकर सुनाया करो। समझ आ जानी चाहिए यदि तुम्हारे भेजे में मष्तिष्क हुआ तो।
आपको सनातनी इतना मान सम्मान देता है। उसका तात्पर्य यह कदापि भी नहीं है कि तुम राजा हो गये और श्रोता तुम्हारी प्रजा। यह खयाल अपने मन से निकाल देना। आवश्यक नहीं सभी कथा वाचक एक जैसे बुरे,लालची, चतुर और पाखंडी हैं। अपवाद स्वरूप कुछ ही ढोंगी पाखंडी हैं। वैसे अधिकांश अच्छे और सच्चे ही हैं। अच्छे और सच्चे होने ही चाहिए। जो अच्छे हैं वो अच्छे ही रहेंगे। मेरा अभिप्राय जिनसे है, वह अपने कृत्यों से समझ ही जायेंगे। इनका बहिष्कार करना आवश्यक है। इनकी नजर भक्तों द्वारा दिये गये दान और व्यास पीठ पर पड़े हुए नोटों के बंडलों अथवा आयोजकों द्वारा तय निर्धारित भारी भरकम राशि पर रहती है। आज इस प्रकार की भव्य कथा करवाने वाले आयोजक और कथा वाचक दोनों के बीच एक गठजोड़ सा बन गया है। एक पैसों के लिए कथा का आयोजन करता है, तो दूसरा पैसों के लिए कथा वाचन करता है। इनके द्वारा भागवत कथा या राम कथा का आयोजन भक्ति भाव और भगवत प्राप्ति के लिए नहीं अपितु लक्ष्मी जी की प्राप्ति के लिए किया जाता है।
ये लोग शत प्रतिशत व्यावसायिक लोग हैं। इनका ये रोजगार है। इनके लिए कथा करना एक धंधा है। आज ये कथावाचक कम अभिनेता अधिक हो गये हैं। व्यास पीठ पर बैठने से पहले अनेक उपक्रम होते हैं। परिधानों का चयन होता है। केश विन्यास से लेकर चेहरे का मेकअप किया जाता है। कैमरे के आगे आने के लिए जिस भी तैयारी की आवश्यकता होती है वह पूरी की जाती है। महिला कथा वाचक तो छोड़ दीजिए पुरुष कथा वाचक भी मेकअप के साथ साथ लिपस्टिक लगाने लग गये हैं। ये छद्म वेष धारी कथावाचक पहुंचे हुए, चतुर चालाक, ढोंगी नंबर एक हैं। इन्होंने धर्म की आड़ लेकर कथाओं और प्रवचनों को अपनी कमाई का जरिया बना दिया है। इन्होंने वेशभूषा, वाक पटुता, भाव भंगिमा तथा अभिनय शैली से लोगों के बीच अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान बना ली है। कथा में किसी करुणा के प्रसंग पर इनकी आंखों से झर झर आंसू झरने लगते हैं। कथा के बीच बीच में विभिन्न प्रसंगों पर ये कुशल कलाकार रोने का अभिनय करने लगते हैं।
जैसे टीवी पर समाचार प्रस्तुत करने के लिए समाचार वाचक होते थे, थे इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि आज समाचार वाचक की जगह एंकर ने ले ली है। समाचार वाचक से एंकर बने महानुभावों की भूमिका वांचने से अधिक प्रतिभागियों और दर्शकों पर अपनी बात थोपने और मनवाने की अधिक रहती है। वाचक का काम होता है जैसी स्क्रिप्ट है उसे वैसे ही पढ़ लेना। ठीक वैसे ही कथा वाचक का काम भी होता है जैसी कथा है ठीक वह पढ़ कर दर्शकों, श्रोताओं को कथा सुनाना। इससे अधिक यह हो सकता है यदि संस्कृत में श्लोक हैं तो वह श्लोक पढ़ कर उसका भावार्थ श्रोताओं को बतला दें। वैसे श्लोक पढ़ने की भी आवश्यकता नहीं है। जिस भाषा में भी कथा प्रस्तुत की जा रही है उसी भाषा में सीधे श्रोताओं को भावार्थ समझा दिया जाय। इससे एक तो समय बच जायेगा और दूसरा बनावटी पन तथा नाटकीयता भी समाप्त हो जायेगी।
वास्तव में ऐसी कथाओं का आयोजन वर्तमान समय में, समय और धन का दुरुपयोग है। यह अतीत में आवश्यक रही होंगी क्योंकि तब समय का अभाव नहीं था। यजमान अपनी सामर्थ्य अनुसार कथा का आयोजन करता था और कुल पुरोहित यजमान के लिए कथा कर दिया करते थे। तब भव्यता से अधिक भक्ति का भाव हुआ करता था। सभी धार्मिक शास्त्रों, ग्रंथों की मूल रचना संस्कृत में कई गई है। तब हर व्यक्ति संस्कृत पढ़ नहीं सकता था और न ही शास्त्र सर्व सुलभ हुआ करते थे। इसलिए तब इस प्रकार की कथाओं का अपना महत्व था। एक साथ सैकड़ों लोग, पूरा समाज कथा का आनंद भी उठाते थे और उससे लाभान्वित भी होते थे। ज्ञान वर्धन के लिए इस प्रकार की कथाएं, प्रवचन या सत्संग उपयुक्त माध्यम थे। एक प्रकार से समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए और समाज को जागृत करने के लिए इन कथाओं का महत्वपूर्ण योगदान था।
आज स्थिति पूर्ण रूप से बदल चुकी है। आज हम अनेक माध्यमों से, विभिन्न भाषाओं में, किसी भी विधा की जानकारी ले सकते हैं। आपको जो भी भाषा पढ़नी आती है उस भाषा के लगभग सारे शास्त्र उपलब्ध हैं। आप स्वयं पढ़ सकते हैं। फिर भी कथाएँ होती रहेंगी। कथाओं का महत्व बना रहेगा। मैं कथाओं का विरोधी नहीं हूँ।
मैं कथाओं की प्रस्तुति और स्वरूप को लेकर चिंतित हूँ। कथाओं में आ गई मिलावट मेरी चिंता है। नाटकीयता, बनावटी पन, दिखावा, चमक दमक और व्यावसायिकता मेरी चिंता के कारण हैं। यहाँ कथा से किसी को कोई समस्या नहीं है। समस्या कथा सुनाने वालों से है। उनके आचरण से है। उनके व्यवहार से है। मैं आडंबर पूर्ण कथाओं का विरोधी हूँ। व्यास पीठ पर बैठा हुआ व्यक्ति भक्ति,ज्ञान और सादगी का प्रतीक होता है। लेकिन आज व्यास पीठ पर आसीन व्यक्ति कथाओं से इतना पैसा कमा चुका है। वह भोग विलासिता पूर्ण जीवन का अभ्यस्त हो चुका है। वह उसके आचरण में भी उतर गया है। व्यास पीठ पर भी उसके लक्षण दिखाई देने लगे हैं। व्यास पीठ से आज सादगी, भक्ति भाव और ज्ञान विलुप्त हो गया है। दर्शकों, श्रोताओं में भी भक्ति और भावना का नितांत अभाव है।परिणाम स्वरूप कथा वाचक उदंड ,उच्छृंखल, निरंकुश, स्वेच्छाचारी हो गये हैं।
ये कथा वांचने वाले टीकाकार व्याख्या कार भी बन गये हैं। जबकि रामायण गीता सहित सभी धार्मिक शास्त्रों की विभिन्न टीकाएं आज उपलब्ध हैं। इनको टीकाकार बनने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन ये तो सर्वग्य हैं। आज ये तथाकथित कथा वाचक भी एंकर की भूमिका में उतर गये हैं। ये किसी भी श्लोक की मनमानी व्याख्या करते हैं।एक ही प्रसंग पर आधे घंटे तक टीका टिप्पणी करते हैं फिर संगीत शुरू हो जाता है। बीच में किसी दर्शक से प्रश्न कर लेते हैं। कइयों को निशुल्क परामर्श दे देते हैं। किसी को धमका भी देते हैं। गुप्ता जी और गर्ग साहब का तो
कई बार धन्यवाद करते हैं और उनके लिए तालियां बजवाते हैं। ये गुप्ता जी और गर्ग साहब भक्तों और भगवान के बीच की प्रमुख कड़ी हैं। इनके बिना कुछ भी संभव नहीं और ये चाहें तो कुछ भी असंभव नहीं। इनके प्रताप से ही इतने भव्य और सुंदर भागवत यज्ञ का आयोजन संभव हुआ है। अन्यथा भला किसकी औकात थी -?
बीच बीच में गोप गोपिकाओं का रास भी होता रहता है और कथा का समापन हो जाता है। आज कथाएँ भी स्पॉन्सर होने लग गयी हैं। कथाओं में भी आज कंपटीशन हो गया है। दर्शक, श्रोता जुटाए जाने लगी हैं। कथा पंडाल किसी थीम पर आधारित होते हैं। कोई इंग्लिश चैनल में क्रूज पर कथा कर अपने को सौभाग्य शाली मान रहा है तो कोई हवाई जहाज में कथा करना चाहता है।
मैंने तो यह भी सुना है,एक बड़े पंहुचे हुए संत हैं। जिनका प्रसंग आगे की पंक्तियों में आयेगा। उनकी तो अंतरिक्ष में कथा करने की इच्छा भी है और सपना भी है। इसमें कितना सत्य है कह नहीं सकता। उनका सपना कब पूरा होगा ईश्वर इच्छा? वैसे ईश्वर से अधिक अली की रहमत। (स्पांसर और आयोजक कब मिलते हैं उस पर निर्भर है।)
इन्होंने राम कथा, कृष्ण लीला, भागवत कथा, देवी भागवत, शिव कथा, शनि महिमा, गो कथा के नाम पर हजारों करोड़ का एक बड़ा व्यवसाय खड़ा कर दिया है। इन कथाओं के ये ब्रांड एंबेसडर बन गये हैं। फिल्मी सितारों की संगीत संध्याओं और श्रीराम या भागवत कथाओं का आयोजन करना एक जैसा है। भागवत कथा या राम कथा के आयोजन पर लगभग उतना ही खर्च होता है जितना किसी फिल्मी नाॅइट कार्यक्रम पर होता है। इन कथाओं का लाखों करोड़ों में बजट होता है। बजट और डिमांड के अनुसार कथा वाचक तय किये जाते हैं। बाजार में जिनकी डिमांड अधिक होगी उनका उसी अनुपात में रेट भी होगा।
यह कथाएँ आज इवेंट का रूप ले चुकी है। इवेंट मैनेजमेंट द्वारा ही इन कथाओं का आयोजन किया जा रहा है।जितना विशाल पंडाल होगा,जितना भव्य व्यासपीठ का आसन होगा, जितने अधिक दर्शक, श्रोता कथा सुनने आयेंगे, जितनी सुंदर प्रकाश व्यवस्था होगी , जितना सुन्दर साउंड सिस्टम होगा, जितनी बड़ी संगीत मंडली होगी, जितने चैनल कथा का सीधा प्रसारण और रिकार्डिंग कर रहे होंगे उतनी वह कथा सफल मानी जायेगी।
मैं यहाँ एक सत्य घटना का वर्णन करना चाहूँगा। घटना इस प्रकार है। आयोजक और कथा वाचक के बीच आपसी सहमति के आधार पर तय हुआ था कि कथावाचक को कथा करने के लिए तीस लाख रुपये दिये जायेंगे।चढ़ावे की राशि पर आयोजकों का अधिकार होगा। कथा प्रारंभ हो गई आज कथा का पहला दिन है। अकस्मात कथा वाचक का ध्यान व्यासपीठ पर भक्तों द्वारा चढ़ाये गये चढ़ावे पर पड़ी। पहले दिन ही लाखों का ढेर लग गया। कथा वाचक के मन में लालच आ गया। किसी तरह कथा समाप्त की। दो दिन और निकल गये। आज कथा का चौथा दिन है। दिन बढ़ने के साथ ही चढ़ावा भी बढ़ रहा है। अब उससे रहा भी नहीं जाता और सहा भी नहीं जाता। वह आयोजकों को अपनी मन की बात बता देता है। उसने आयोजकों के सामने नया प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव यह था कि चढ़ावे की राशि उसको दे दी जाय और जो तीस लाख उसे दिये जाने हैं वह आयोजक रख लें। लेकिन आयोजकों को भी यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं था। वह कथा समाज सेवा के लिए तो कर नहीं रहे थे। पैसे कमाने के लिए ही उन्होंने कथा का आयोजन किया था। वह इतनी बड़ी राशि हाथ से कैसे जाने देते। जब बात नहीं बनी तब कथा वाचक ने एक और नया प्रस्ताव रखा कि तीस लाख के साथ उसको चढ़ावे की राशि में से आधी राशि दी जाय। सहमति नहीं बनने पर आयोजकों और कथा वाचक के बीच मतभेद इतना बढ़ गया, चार दिन से चली आ रही कथा को व्यासपीठ पर बैठा हुआ तथाकथित कथा वाचक बीच में ही छोड़ कर चला गया। बड़ी कठिनाई से कथा पूरी हुई। आयोजकों को शेष आधी कथा किसी और व्यास से करवानी पड़ी।
यदि ये तथा कथित कथा वाचक यजमान द्वारा आयोजित कथा या सत्संग को यजमान द्वारा श्रद्धा स्वरूप भेंट दक्षिणा में सम्पन्न कर दें। जैसा अतीत में होता आया है। आज भी उसी प्रकार कथाएँ होनी चाहिए थी। जो प्राचीन स्वरूप था, गरिमा, सादगी और भक्ति भाव से परिपूर्ण। तब मैं समझूंगा वह कथा वाचक सच में सद्गुरु या व्यास पीठ पर बैठने का अधिकारी है। अन्यथा लाखों रुपये लेकर कथा करना कोई पुण्य का काम नहीं है। यह पैसे का खेल है। और सनातन परंपराओं का अपमान भी। ऐसी भव्य कथाओं का आयोजन आज पैसा कमाने का माध्यम भर रह गया है। कथा वाचक का आज शास्त्रों का जानकार, मर्मज्ञ, विद्वान होना आवश्यक नहीं है। आज विद्वान होना पर्याप्त भी नहीं है। आज व्यास पीठ पर बैठने के लिए शास्त्रों के ज्ञान से अधिक, विभिन्न विधाओं का नाॅलेज होना आवश्यक है। आपको चुटकुले आने चाहिए। अपनी विदेश यात्रा के संस्मरण सुनाने भी आने चाहिए। संगीत का ज्ञान होना अनिवार्य है। अभिनय में पारंगत होना चाहिए। गाना तो आना ही चाहिए। बिना सुमधुर कंठ के कथा असंभव है। हो ही नहीं सकती है। सारी कथा टिकी ही गाने और संगीत मंडली पर है। मन की गांठे खोल, राधे राधे बोल। बोल बांके बिहारी लाल की जय। राधे - राधे।
अब तो महिला कथा वाचक, प्रपंच कारी, गैरक और श्वेत वस्त्र धारी व्यास पीठ को सुशोभित करने लग गयी हैं। ये अपनी मधुर कंठिका से गीत, भजन, गजल के साथ ही अली मौला, अल्लाहु भी गा लेती हैं। इस विधा में एक देवी महा ख्याति अर्जित कर रही हैं।यह महान देवी अपने कथा प्रवचनों के बीच में गेरुए वस्त्रों में, सिर पर चुनरी बांधे हुए अल्लाहु या अली मौला मौला करने लगती हैं। तब उनकी छवि में निखार आ जाता है। साधना में तपा उनका रंग रूप और भी निखर कर आयशा और फातिमा की तरह लाल सुर्ख गुलाब की भांति खिल उठता है।अब वह सनातन से ऊपर उठ जाती हैं। उन पर सूफी का रंग चढ़ चुका है। वो कुछ और हो गयी हैं। उनके रोम रोम से नूर टपकने लगता है। उन में एक रूमानियत छा जाती है। उनकी आंखें करुणा से भर आती हैं। बोलने में ओशो की नकल करती अंग्रेजी के शब्द कहीं खो गये हैं। अब अरबी फारसी और उर्दू के शब्द उनकी गले से यूं निकल रहे हैं जैसे अब तक गले में दबे दबे घुट रहे हों। जैसे तपती रेत में वर्षा की बूंदें टपक पड़ी हों। उस समय ऐसा प्रतीत होता है जैसे इनके भीतर कोई फरिश्ता उतर आया हो। ये अपनी रुहानी ताकत से एक झटके में काशी से काबा पहुंच जाती हैं। तब जन्नत से खुश होकर फरिश्ते इन आनंद दात्री माँ पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा करते हैं। अल्लाहु मौला अली -। कर भली - इस अल्लाह की बंदी को जन्नत नसीब हो। आमीन।
एक मोहतरमा विचित्र लेखा तो अजान की आवाज पर पांच मिनट के लिए अपनी कथा अल्लाह को सम्मान देने के लिए रोक देती हैं और अल्लाह की शान में कसीदे पढ़ने लगती है। अब इन बुद्धि हीनों को कौन समझायेगा कि इसी तरह का व्यवहार दूसरी तरफ से भी कोई करने के लिए तैयार है। या उनको तुम्हारी इन मूर्खताओं से कोई लेना देना नहीं है। अपनी कथा, सत्संग, या अखंड रामायण के पाठ के दौरान दो मिनट के लिए नमाज आगे पीछे कर के दिखाओ। इस विचित्र लेखा की कथनी और करनी पर दया भी आती है हंसी भी आती है और क्रोध भी आता है। इन कमसिन बालाओं को धर्म, ईश्वर, आध्यात्म और दर्शन जैसे गूढ़ गंभीर और संवेदनशील विषयों पर धीर गंभीर रहना चाहिए। मूर्खता पूर्ण वक्तव्य देकर अपनी विद्वत्ता का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। अज्ञानता का प्रदर्शन करने से अच्छा है अपना मुंह बंद रखें, इज्जत बनी रहेगी। धन्य है वह धर्म, सनातन धर्म, बसुधैव कुटुम्बकम वाला हिंदू धर्म, जिसका तुम खाती हो, जिसका तुमने अपमान किया और फिर भी तुम सुरक्षित हो स्वतंत्र हो। इसलिए यह धर्म महान है। नासमझ, नादान।
यही कृत्य कभी जिसकी तुमने बढ़ाई की। जिसकी शान में कथा रोक दी। उसके साथ करके देखना। शांति का संदेश मिल जायेगा।

Related to this topic: