गुरु नानक जयंती पर आपको गुरुनानक देव जी के अनमोल विचार के बारे में बता रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदल देंगे।
गुरु नानक जयंती पर आपको गुरुनानक देव जी के अनमोल विचार के बारे में बता रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदल देंगे।
Guru Nanak ji Anmol Vachan: देश भर में जहां गुरु नानक जयंती 15 नवंबर को मनाई जाने वाली है जो सिख धर्म के गुरु और संस्थापक गुरुनानक देव जी के जन्मदिन से समर्पित होती है। इस बार गुरु नानक जयंती की वर्षगांठ 555वीं है इस खास मौके पर गुरुद्वारे में जयंती को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आपको गुरुनानक देव जी के अनमोल विचार के बारे में बता रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदल देंगे।
प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं दिन
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व या गुरुपूरब पर्व के रूप में सिख धर्म के लोग धूमधाम के साथ मनाते हैं।सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन सिख धर्म के लोग गुरुद्वारों में कीर्तन करते हैं और गुरुवाणी का पाठ करते हैं। साथ ही जगह-जगह लंगरों का आयोजन भी किया जाता है।
कौन थे गुरुनानक देव जी
आपको बताते चलें कि, गुरु नानक देव के प्रमुख संस्थापक माने जाते हैं जिन्होंने सिख धर्म की स्थापना की है। वे काफी धार्मिक प्रवृत्ति के थे , जिन्होंने अपना जीवन मानव समाज के कल्याण में लगा दिया था। आज भी इनके द्वारा कहे गए वचनों का लोग पालन करते हैं और उनके बताए गए मार्ग पर चलते हैं।
चलिए जानते हैं गुरुनानक जी के अनमोल विचार
बताते चलें कि, गुरुनानक देव जी के यह अनमोल विचार जीवन बदलने का अवसर देते है जो इस प्रकार...
- सच्चाई और मेहनत से प्रत्येक गरीब और जरूरतमंदों की मदद करते रहनी चाहिए।
- यदि तू अपने दिमाग को शांत रख सकता है, तो तू विश्व पर विजयी होगा।
- केवल वही बोलें, जो आपको मान-सम्मान दिलाए।
- कठिनाईयों से भरी इस दुनिया में जिसे अपने आप पर भरोसा होता है, वही विजेता कहलाता है।
- हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहो क्योंकि जब आप किसी की मदद करते हैं,तो ईश्वर आपकी मदद करता है।
- जिसे खुद पर विश्वास हो, वही भगवान पर ईश्वर कर सकता है।