अखिलेश की पुलिस को चेतावनी, बोले - UP में एक ही माफिया, मौर्य को बताया डिलीवरी बॉय

akhilesh-yadav-up-police-warning-one-mafia-maurya-delivery-boy

अखिलेश की पुलिस को चेतावनी, बोले - UP में एक ही माफिया, मौर्य को बताया डिलीवरी बॉय

अखिलेश की पुलिस को चेतावनी बोले - up में एक ही माफिया मौर्य को बताया डिलीवरी बॉय

Akhilesh Yadav UP Mafia: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश में अनगिनत फर्जी एनकाउंटर का दावा करते हुए कहा है कि जब वे कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कोई माफिया नहीं है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वहां सिर्फ एक ही माफिया है। अखिलेश ने पुलिस अधिकारियों को भी चेतावनी दी है।

अखिलेश यादव

UP में एक ही माफिया

UP पुलिस के खिलाफ भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा, "यूपी में एनकाउंटर कोई नई बात नहीं है। जब वे कहते हैं कि UP में कोई माफिया नहीं है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वहां सिर्फ एक ही माफिया है। फर्जी एनकाउंटर सिर्फ एक बार नहीं हुए। जब भी निष्पक्ष जांच होगी, तो आपको पता चलेगा कि UP सरकार में अनगिनत फर्जी एनकाउंटर हुए। बता दें सुल्तानपुर में पुलिस की अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने इलाहाबाद HC के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है।

‘अधिकारी जेल जाएंगे’

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, "बहुत लोगों ने मानवाधिकार आयोग को शिकायतें दी या मानवाधिकार आयोग की तरफ से सरकार को नोटिस भेजे गए। लोग न्याय के लिए अदालत भी गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि, "न्याय की जब बात होगी तो बहुत सारे अधिकारी अकेले रह जाएंगे। वे जेल चले जाएंगे और उनका परिवार भी उन्हें नहीं निकाल पाएंगे।

[caption id="attachment_143512" align="alignnone" width="935"]डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य[/caption]

Akhilesh Yadav UP Mafia: 'डिलीवरी CM'

इसी दौरान, अखिलेश ने डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी तंज कसा। उन्होंने कहा - यह नया जमाना है। डिलीवरी बॉय' की जरूरत है। ये 'डिलीवरी CM' बन जाएं, उपमुख्यमंत्री ना रहें। 'डिलीवरी CM' बनकर जहां जरूरत पड़े, उसको सिलेंडर और अन्य सहायता पहुंचाने का काम करें। इससे पहले, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने एक बयान में कहा, "अगर अखिलेश के पास सिलेंडर नहीं है तो हमारे यहां सूचना भिजवा दें। हम सिलेंडर भिजवा देंगे।"

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!