Amroha Woman Murdered: युवक ने दिनदहाड़े चाकू गोदकर महिला की बेरहमी से की हत्या!

amroha-woman-murdered-news

Amroha Woman Murdered: युवक ने दिनदहाड़े चाकू गोदकर महिला की बेरहमी से की हत्या!

amroha woman murdered युवक ने दिनदहाड़े चाकू गोदकर महिला की बेरहमी से की हत्या

Amroha Woman Murdered: अमरोहा एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला के घर के बाहर उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी और खुद को घर में बंद कर लिया। वरादात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहां भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में तोड़- फोड़ की उसके घर के बाहर खड़ी कार को भी तोड़ डाला।

पुलिस को दी सूचना

वारदात के बाद वहां परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। और आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। और घर के बाहर रखी चीजों को तोड़ना शुरु कर दिया फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी 5 थानों की फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने गुस्साई जनता को समझा - बुझाकर शांत कराया।

आरोपी को घर से बाहर निकालने की कर रहें कोशिश

पुलिस बल आरोपी के घर के बाहर तैनात है और उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में बताया गया कि- अफेयर से जुड़ा हुआ मामला है। यह घटना 4 फरवरी यानी की बुधवार दोपहर देहात थाना क्षेत्र के पचोकरा गांव की है।

मृतक के बच्चों की हालत बेकार

महिला की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। हत्या के बाद पति नरेंद्र कुमार और बच्चे फूट-फूटकर रो रहे है। परिजनों ने आरोपी की घर में तोड़ - फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

राशन डीलर ने की हत्या

मृतका पचोकरा गांव की रहने वाली थी, आरोपी धीरज वाल्मीकि भी उसी गांव में रहता है। उसने दोपहर 12 बजे वारदात को अंजाम दिया। मृतका के पति का नाम नरेंद्र कुमार हैं। मृतका का नाम रूबी था, उसके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे लविश और नकुल व एक बेटी नैना है। आरोपी धीरज वाल्मीकि राशन डीलर है।        

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!