असम के चुनावी रण में उतरे CM योगी, बोले - राज्य को घुसपैठ का अड्डा नहीं बनने देंगे

cm-yogi-adityanath-assam-election-speech-infiltration-hub

असम के चुनावी रण में उतरे CM योगी, बोले - राज्य को घुसपैठ का अड्डा नहीं बनने देंगे

असम के चुनावी रण में उतरे cm योगी बोले - राज्य को घुसपैठ का अड्डा नहीं बनने देंगे

CM Yogi Assam Election: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असम के चुनावी रण में उतरे। NDA उम्मीदवार दीपक कुमार दास के पक्ष में बारपेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस व UDF पर जमकर निशाना साधा। CM योगी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के पहले ही मैदान छोड़कर भाग गई, जबकि UDF को भी बंगाल की खाड़ी में फेंकने का समय आ गया है।

चुनावी रण में उतरे CM योगी

लव जेहाद-लैंड जेहाद

मुख्यमंत्री योगी असमवासियों से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया और कहा कि घुसपैठियों को बाहर करना है और असम की डेमोग्राफी को बदलने नहीं देना है। NDA का संकल्प है कि असम को लव जेहाद-लैंड जेहाद की धरती नहीं बनने देंगे। यहां घुसपैठ नहीं होने देंगे। कांग्रेस व UDF की घुसपैठियों के जरिये डेमोग्राफी बदलने की साजिश सफल नहीं होने देंगे। एक-एक घुसपैठी को चिह्नित कर बाहर करने की भी व्यवस्था हो रही है।

[caption id="attachment_144921" align="alignnone" width="1323"]योगी आदित्यनाथ असम के चुनावी रण में उतरे। योगी आदित्यनाथ असम के चुनावी रण में उतरे।[/caption]

CM Yogi Assam Election: घुसपैठ का अड्डा

CM योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने तय किया है कि असम को घुसपैठ का अड्डा नहीं बनने देंगे और दंगाइयों को निकाल बाहर करेंगे। कांग्रेस व UDF को जब भी अवसर मिला, इन्होंने भारत और भारतीयता को अपमानित किया। UDF असम में घुसपैठियों के बल पर असम की सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। कांग्रेस उनकी सहयोगी बनकर असम की संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है। वहीं NDA सरकार असम की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करते हुए हर घुसपैठिए को बाहर कर डेमोग्राफी को चेंज करने की साजिश को विफल कर रही है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!