दिग्विजय सिंह ने किए रामलला के दर्शन, बोले - राम बुलाएंगे तो राहुल भी आएंगे

digvijaya-singh-ayodhya-ram-mandir-rahul-gandhi-visit-statement

दिग्विजय सिंह ने किए रामलला के दर्शन, बोले - राम बुलाएंगे तो राहुल भी आएंगे

दिग्विजय सिंह ने किए रामलला के दर्शन बोले - राम बुलाएंगे तो राहुल भी आएंगे

Digvijaya Singh Ayodhya: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद वह पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह का अयोध्या दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि दिग्विजय रामलला के दर्शन नहीं कर सकते, लेकिन बात ऐसी है कि  राम मंदिर निर्माण के समय से ही कांग्रेस और BJP के बीच इसे लेकर तीखी बयानबाजी होती रही है। 

Digvijaya Singh Ayodhya

धर्म की राजनीति नहीं 

दिग्विजय सिंह का कहना है कि वह धर्म की राजनीति नहीं करते। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का कभी विरोध नहीं किया। पूर्व CM ने कहा कि कांग्रेस का हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार 'धर्म' का पालन करता है। हम धर्म का दुरुपयोग न तो व्यवसाय के लिए करते हैं और न ही राजनीति के लिए। हर व्यक्ति अपनी आस्था के मुताबिक, धर्म का पालन करता है।

Digvijaya Singh Ayodhya: ‘राहुल भी आएंगे’

दिग्गी राजा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अयोध्या तब आता है जब भगवान उसे बुलाते हैं। उनको जब बुलावा मिला तो वह यहां आ गए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के दर्शन करने आएं और हनुमान जी के दर्शन न हों ये तो संभव नहीं है। राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब उन्हें बुलावा आएगा, तो वे भी जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे।

[caption id="attachment_143246" align="alignnone" width="939"]दिग्विजय बोले - जब बुलावा मिला तो वह यहां आ गए दिग्विजय बोले - जब बुलावा मिला तो वह यहां आ गए[/caption]

रामनवमी की धूम

कांग्रेस नेता दिग्विजय ने पहले प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर बजरंगबली की पूजा की। उसके बाद वह रामलला के दर्शन करने पहुंचे। आज रामनवमी है और देशभर में रामजन्मोत्सव की धूम मची हुई है। ऐसे खास मौके पर दिग्विजय का रामलला के दर्शन करना खास माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!