Kanpur Hatya News: टीचर ने छात्र की गला रेतकर की हत्या!

kanpur-hatya-news-teacher-ne-ki-chhatra-ki-hatya

Kanpur Hatya News: टीचर ने छात्र की गला रेतकर की हत्या!

kanpur hatya news टीचर ने छात्र की गला रेतकर की हत्या

उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। एक टीचन ने छात्र की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि , छात्र 11वीं क्लास में था। टीचर ने उसे स्कूल के पास मिलने बुलाया और फिर गले में चाकू से वार कर दिया। और वहां से भाग गया। छात्र जान बचाने के लिए लहूलुहान हालत में वो पेट्रोल पंप की ओर भागा और लोगों ने उसे देख घटना की सूचना परिवार की दी।

घायल छात्र ने तोड़ा दम

छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सौरभ पाल के रुप में की गई। वह महज 17 साल का था। मरने के पहले छात्र ने टीचर पर हत्या का आरोप लगाया है।

पैसे को लेकर था विवाद

जांच के अनुसार, रुपए की लेन-देन की विवाद की बात सामने आ रही है। वही आरोपी टीचर मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। बता दें, सौरभ के पिता की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। वह यहां अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था। यह मामला 25 जनवरी रविवार शाम का है। जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर झींझक की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिलने को बुलाकर मारा चाकू

चचेरे भाई ने बताया कि- 'धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर, काकोरी (लखनऊ) निवासी अनूप सिंह से सौरभ की जान-पहचान थी। अनूप पिछले दो साल से इलाके के रसूखदार धुन्नू सिंह के प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहा है। उसने रविवार शाम 6:30 बजे फोन करके सौरभ को स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। सौरभ शाम 7 बजे पहुंचा तो अनूप वहां पहले से घात लगाए बैठा था। उसने चाकू से सौरभ के गले पर वार कर दिया।'  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!