मथुरा में बवाल: ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद हाईवे जाम, भीड़ का पथराव

mathura-eid-violence-farsa-wale-baba-murder

मथुरा में बवाल: ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद हाईवे जाम, भीड़ का पथराव

मथुरा में बवाल ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद हाईवे जाम भीड़ का पथराव

Farsa wale Baba death: मथुरा में ईद के दिन बड़ा बवाल सामने आया है। ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि गौ तस्करों ने उन्हें वाहन से कुचल दिया।

कैसे हुई घटना

यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोटवन चौकी अंतर्गत नवीपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाबा को गौ तस्करों की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे उनका पीछा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने वाहन चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। [caption id="attachment_142311" align="alignnone" width="1271"]‘फरसा वाले बाबा’ ‘फरसा वाले बाबा’[/caption]

हाईवे जाम, भीड़ का प्रदर्शन

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान भीड़ ने पथराव किया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। [caption id="attachment_142312" align="alignnone" width="1301"]भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव[/caption]

Farsa wale Baba death: पुलिस की कार्रवाई

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। हालातों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। छाता पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। https://youtube.com/shorts/c4Xn9_5AkmY?si=wUIKfP9jMf3EAE-Y

संत समाज में आक्रोश

‘फरसा वाले बाबा’ ब्रज क्षेत्र में गौ-सेवा के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत की खबर फैलते ही संत समाज और गौ-सेवकों में नाराजगी देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग उनके गांव अंजनोख स्थित गोशाला पहुंचे, जहां शोक का माहौल है। वहीं मामला बढ़ता देख CM योगी ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।   

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!