Mauni Amavasya Shankaracharya: मौनी अमावस्‍या पर शंकराचार्य को रोका, शिष्यों की ...

mauni-amavasya-shankaracharya-police-bahes

Mauni Amavasya Shankaracharya: मौनी अमावस्‍या पर शंकराचार्य को रोका, शिष्यों की पुलिस वालों से झड़प, गिरफ्तार!

mauni amavasya shankaracharya मौनी अमावस्‍या पर शंकराचार्य को रोका शिष्यों की पुलिस वालों से झड़प गिरफ्तार

Mauni Amavasya shankaracharya: इन दिनों प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है। मौनी अमावस्या के अवसर पर दूर - दूर से भक्त स्नान करने पहुंच रहें है। ऐसे में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कफिला पहुंचा लेकिन पुलिस ने उन्हें 'नो-व्हीकल जोन' का हवाला देते हुए उनके काफिले को रोक दिया। इसके बाद पुलिस और शंकराचार्य के शिष्यों के बीच काफी बहस हुई। धक्का - मुक्की शुरु हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शिष्यों को दौड़ाकर पकड़ लिया और एक साधु को पीटा, इसके बाद शंकराचार्य अपने शिष्यों को छुड़वाने पर अड़ गए और इसके बाद नाराज होकर विरोध में शंकराचार्य ने स्‍नान करने से मना कर दिया है।

पुलिस और शंकराचार्य के बीच जमकर हुई बहस

पुलिस अफसरों ने स्वामी जी को समझाने की बहुत कोशिश की हाथ जोड़े लेकिन वो नहीं माने इसके बाद पुलिस ने शंकराचार्य के शिष्यों को हिरासत में ले लिया और उनकी पालकी खींचते हुए संगम से 1 किमी दूर ले गए। इसी बीच उनके पालकी का क्षत्रप भी टूट गया। स्वामी जी स्नान नहीं कर पाएं।

शंकराचार्य का पुलिस वालो पर फूटा गुस्सा

उन्होंने कहा कि- 'बड़े-बड़े अधिकारी हमारे संतों को मार रहे थे। पहले तो हम लौट रहे थे, लेकिन अब स्नान करेंगे और कहीं नहीं जाएंगे। वे हमें रोक नहीं पाएंगे। इनको ऊपर से आदेश होगा कि इन्हें परेशान करो। यह सरकार के इशारे पर हो रहा है, क्योंकि वे हमसे नाराज हैं। जब महाकुंभ में भगदड़ मची थी, तो मैंने उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। अब वे बदला निकालने के लिए अधिकारियों से कह रहे होंगे।'      

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!