CM योगी और RSS चीफ की मुलाकात, चुनाव पर चर्चा, दोनों डिप्टी CM से भी मिले

mohan-bhagwat-meets-yogi-adityanath-lucknow-election-discussion-deputy-cms

CM योगी और RSS चीफ की मुलाकात, चुनाव पर चर्चा, दोनों डिप्टी CM से भी मिले

cm योगी और rss चीफ की मुलाकात चुनाव पर चर्चा दोनों डिप्टी cm से भी मिले

Mohan Bhagwat meets CM Yogi: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बीच लखनऊ में अहम मुलाकात हुई। करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक को राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालातों और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

[caption id="attachment_135080" align="alignnone" width="1056"]CM योगी और RSS चीफ की मुलाकात CM योगी और RSS चीफ की मुलाकात[/caption]

CM और RSS चीफ की मुलाकात

संघ प्रमुख इन दिनों लखनऊ के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ कार्यालय पहुंचकर उनसे भेंट की। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात पूरी तरह औपचारिक होते हुए भी राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही। सूत्र की माने तो बैठक में प्रदेश सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। 

Mohan Bhagwat meets CM Yogi: डिप्टी सीएम से मुलाकात

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण राष्ट्रीय राजनीति में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में संघ और सरकार के बीच समन्वय की रणनीति पर चर्चा को स्वाभाविक रूप से अहम माना जा रहा है। सीएम योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी मोहन भागवत से मुलाकात की। गुरुवार सुबह दोनों डिप्टी सीएम निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे। करीब 20-20 मिनट इनकी मुलाकात हुई। सुबह पहले डिप्टी CM केशव मौर्य भागवत से मिलने के लिए पहुंचे। मोहन भागवत से विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। गुरुवार सुबह पहले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने पहले अपने आवास पर बटुकों की पूजा की। इसके बाद वे भागवत से मिलने के लिए पहुंचे।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!