Muzaffarnagar family murder suicide: मुजफ्फरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 4 लोगों के शव कमरे में मिले हैं। कमरा अंदर से बंद था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ये इस घटना का पता चला जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा।
[caption id="attachment_144265" align="alignnone" width="943"]

पंखे पर लगे इसी फंदे से लटककर पति इरशाद ने जान दे दी।[/caption]
4 की मौत
दरअसल, सरवट इलाके की गली नंबर-6 इरशाद (32), पत्नी नूरीन (28), 2 साल के बेटे आहिल और एक महीने की बेटी अक्शा के साथ रहता था। मृतक इरशाद पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक इरशाद के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने इरशाद के भाई नौशाद को बुलाया। नौशाद जब घर के अंदर पहुंचा, तो इरशाद, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। नौशाद ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इरशाद फंदे पर लटका मिला। पत्नी और 2 बच्चे फर्श और बेड पर पड़े थे।
[caption id="attachment_144266" align="alignnone" width="947"]

पत्नी नूरीन[/caption]
Muzaffarnagar family murder suicide: ईदी को लेकर विवाद
घरवालों ने बताया कि हाल ही में इरशाद की बहन घर आई थी। इरशाद ने बहन को ईदी में 1700 रुपए दे दिए थे। इससे पत्नी नाराज हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद मंगलवार को पति-पत्नी और दोनों बच्चों की लाशें कमरे में मिलीं। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया- जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।