पीलीभीत में पिता ने बेटी को किया प्रेग्नेंट, मां को मारने की दी धमकी

pilibhit-father-impregnates-daughter-threatens-mother

पीलीभीत में पिता ने बेटी को किया प्रेग्नेंट, मां को मारने की दी धमकी

पीलीभीत में पिता ने बेटी को किया प्रेग्नेंट मां को मारने की दी धमकी

Pilibhit incest case: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 16 साल की किशोरी, जो अपने घर की चहारदीवारी को दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह समझती थी, उसे नहीं पता था कि उसी छत के नीचे एक हैवान छिपा है। बच्ची के सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीलीभीत में पिता ने बेटी को किया प्रेग्नेंट

4 महीने की गर्भवती  

घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट में दर्द रहने लगा। मां ने पहले तो घरेलू उपचार किए, लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो वह मंगलवार को अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अल्ट्रासाउंड किया। रिपोर्ट आते ही डॉक्टर और मां दोनों हैरान रह गए। जांच में पुष्टि हुई कि किशोरी 4 महीने की गर्भवती है।

पिता बना हैवान

प्रेगनेंट होने की बात सामने आते ही किशोरी फफक-फफक कर रो पड़ी और उसने अपने सौतेले पिता की घिनौनी करतूतों को बताया। उसने बताया कि जब भी उसकी मां खेत पर या किसी घरेलू काम से बाहर जाती थी, सौतेला पिता उसके साथ दरिंदगी करता था। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इसी खौफ के कारण वह इतने महीनों तक खामोश रही और अपनी मां को भी कुछ भी बता नहीं सकी।

Pilibhit incest case: आरोपी फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए CO प्रगति चौहान ने बताया कि बुधवार को पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, SP सुकीर्ति माधव ने बताया कि जैसे ही मंगलवार को अस्पताल में जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ, आरोपी पिता को भनक लग गई और वह फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। 

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!