Avimukteshwaranand CM Yogi: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के बटुकों के सम्मान करने का स्वागत किया, लेकिन साथ में ये भी कहा है कि प्रदेश के दोनों डिप्टी CM किसी पावर में नहीं है। क्योंकि गृह विभाग CM योगी के पास है। तो जब इनके हाथ में कुछ है नहीं तो ये कार्रवाई नहीं कर सकते। इसलिए दिल को बहलाने के लिए दोनों डिप्टी CM इस तरह के बयान दे रहे हैं।
[caption id="attachment_135145" align="alignnone" width="1055"]
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने किया बटुकों के सम्मान[/caption]
संत समाज को अल्टीमेटम
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वे सीएम योगी पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा- दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य BJP को हो रही क्षति को बचाने की कोशिश कर रहे है।
अविमुक्तेश्वरानंद ने संत समाज को अल्टीमेटम दिया। कहा कि 10 दिन में बताएं कि आप किसके साथ हैं। जो उनके पक्ष में होगा, उसके साथ भी CM जैसा व्यवहार किया जाएगा।
Avimukteshwaranand CM Yogi: CM योगी पर तंज
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'CM योगी ने सदन में अपने भीतर भरे विषय को प्रकट किया। ऐसा नहीं करना चाहिए था। जनता के बीच आकर अपनी बात रखनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि हमारे समाज में कुछ कालनेमि घुस आए हैं। कालनेमि कौन है? इसका स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इसलिए हम लोगों पर कालनेमि को पहचानने की जिम्मेदारी है। इसलिए हमने सोचा सबसे पहले इन्हीं से शुरुआत की जाए। ये असली हिंदू हैं या फिर छल, ढोंगी आचरण के हैं। उन्होंने आगे कहा - CM योगी ने विरक्त की शपथ लेने के बाद भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वेतनभोगी बन गए।
[caption id="attachment_135144" align="alignnone" width="1059"]

11 मार्च को संत समाज लखनऊ में जुटेगा[/caption]
11 मार्च को संत समाज जुटेगा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 10 दिनों में हम हर संत, महंत, विद्वान और हिंदू से कहना चाहते हैं कि 11 मार्च को राजधानी लखनऊ में हम सबको इकट्ठा होकर अपनी बात सबके सामने रखनी है। सरकार ने 10 दिन में गो-माता की रक्षा के लिए सिर्फ 2 काम किए गए। एक- ‘गोदान’ नाम की फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया। क्या इससे गो-माता की रक्षा हो जाएगी?