Basti Girl Shot by Lover: उत्तरप्रदेश के बस्ती में सिरफिरे प्रेमी ने 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब छात्रा अपने भाई और मां के साथ घर में सो रही थीं, इसी बीच पीछे के रास्ते युवक घर में दाखिल हुआ और छात्रा पर फायरिंग कर दी।
नाबालिग को मारी गोली
एक गोली छात्रा के सिर और दूसरी गर्दन में लगी, कमरे में गोली चलने की आवाज से भाई और मां जाग गए और युवक को दबोचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी फायर किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
[caption id="attachment_138516" align="alignnone" width="1137"]

खून से लथपथ नाबालिग का शव[/caption]
गांव का ही रहने वाला आरोपी
मां और भाई ने पूछताछ में बताया कि आरोपी मंदीप गांव का ही रहने वाला है। वह मृतका के पीछे पड़ा था। आरोपी ने कुछ महीने पहले मृतका के साथ दुष्कर्म किया था। अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इसके बाद मृतका को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। कुछ फोटो वायरल भी कर दिए थे।
Basti Girl Shot by Lover: पूरा मामला
इसके बाद कलवारी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत FIR करवाई थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को गांव लौटा और छात्रा की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। वह गांव में मां और भाई के साथ रहती थी। भाई ग्रेजुएशन कर रहा, जबकि लड़की 12वीं के पेपर दे रही थी।
[caption id="attachment_138517" align="alignnone" width="1171"]

मृतका की मां[/caption]
मां ने बताया, 'सोमवार रात को हम लोग खाना खाकर सोए थे। बेटा और बेटी घर के भीतर सोए थे। मैं बाहर सो रही थी। रात करीब 1 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मैं जैसे ही उठकर बेटी के कमरे की तरफ आई तो हमलावर ने मेरे ऊपर भी गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक गया।। मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। अंदर जाकर देखा तो बेटी खून से लथपथ अपनी चारपाई पर पड़ी थी। पास में बेटा भी घायल पड़ा था। मैंने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि मंदीप ने बहन को गोली मार दी। मैंने बचाने की कोशिश की तो उसने मेरे सिर पर तमंचे से हमला कर दिया।
जबरदस्ती शादी करने की कोशिश
आरोपी मंदीप 2 साल से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। कुछ महीने पहले बेटी को नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और उससे जबरदस्ती की। तस्वीरें भी खींंच ली थीं। वीडियो बनाए गए। इसके बाद वह उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। एक बार जबरदस्ती उसे अपने साथ मंदिर में शादी करने के लिए ले जा रहा था। कह रहा था- शादी नहीं करोगी तो जहर खा लूंगा, और तुम्हे भी मार दूंगा। तब हम लोगों ने किसी तरह अपनी बेटी को उससे बचाया था।