Swami Avimukteshwaranand Anshan News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी,...

swami-avimukteshwaranand-anshan-news-mauni-amavasya-prayagraj

Swami Avimukteshwaranand Anshan News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी, बोले- 'प्रशासन जब तक माफी नहीं मांगेगा, फूटपाथ पर रहूंगा...'!

swami avimukteshwaranand anshan news शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी बोले- प्रशासन जब तक माफी नहीं मांगेगा फूटपाथ पर रहूंगा

Swami Avimukteshwaranand Anshan News: अन्न-जल त्याग अनशन मीडिया से बातचीत के दौरान एक योगीराज ने बताया कि- 'शंकराचार्य ने कल से कुछ भी नहीं खाया है। कोई प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने भी नहीं आया। सुबह अपनी पूजा और दंड तर्पण उसी स्थान पर किया।'

Swami Avimukteshwaranand Anshan News: प्रेस कॉन्फ्रेंस में शंकराचार्य ने क्या कहा?

ज्योतिषपीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि- 'जब तक पुलिस प्रशासन सम्मान और प्रोटोकॉल के साथ नहीं ले जाएगा, तब तक गंगा स्नान नहीं करूंगा। प्रण लेता हूं, मैं हर मेले के लिए प्रयागराज आऊंगा, लेकिन कभी भी शिविर में नहीं रहूंगा। फुटपाथ पर अपनी व्यवस्था करूंगा।' ज्योतिषपीठ शंकराचार्य ने मौनी अमावस्या के दिन हुए विवाद पर कहा कि- 'अधिकतर लोग समझ नहीं पा रहे कि यह आखिर ऐसा क्यों हुआ? किसी संत किसी साधु की सरकार के अधीन मेला प्रशासन कैसे बाल बटुकों और संतों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर सकता है।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

शंकराचार्य ने कहा कि-

"पहला आरोप है कि बैरिकेड तोड़ा गया तो सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाना चाहिए. हम अपने शिविर से स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ स्नान के लिए निकले थे, पुलिस ने कहा था कि हमें आपको स्नान कराने के लिए लगाया गया है। आश्रम से लेकर संगम तट तक वो हमारे साथ गए है, जहां बैरिकेड लगी पुलिस से उन्होंने ही वार्ता कर बैरिकेड खुलवाई थी। अगर हमारे लोग कोई उद्दंडता कर रहे थे तो किसी ने आकर क्यों नहीं बताया, हमने सदा नियम का पालन किया है, आगे भी करेंगे।" उन्होंने कहा कि- अब क्या किसी साधु संत सनातनी को परमिशन लेकर गंगा में स्नान करना होगा। इसमें परमिशन की कोई बात नहीं है क्या कोई बच्चा अपनी मां गंगा से मिलने के लिए परमिशन लेता है। यहां लोग अपने पाप का उपार्जन करने पुण्य लाभ लेने आते है। लेकिन शंकराचार्य को ऐसा मंतव्य नहीं होता है। हमारी डुबकी को देखकर लाखों करोड़ों लोग यहां आते है। हम अपने मूवमेंट की सूचना देते है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो। हमारे शिविर से जो सूचना दी जानी थी वो दी गई थी, 3 दिन पहले पूरा कार्यक्रम लिखकर दिया जा रहा है। Also Read-Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां!

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तय नहीं करेगा की हम शंकराचार्य हैं या नहीं

शंकराचार्य ने कहा कि- 'हम शंकराचार्य हैं या नहीं यह देश का प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या मुख्यमंत्री तय नहीं करेगा। मुझे दो शंकराचार्यों द्वारका पीठ और श्रृंगेरी मठ की स्वीकृति मिली है और तीसरे गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य की मौन स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि हमने भूल सुधार का पूरा मौका दिया कि प्रशासन आए तो हम स्नान कर लें लेकिन प्रशासन से कोई नहीं आया। प्रशासन आकर हमें मौनी अमावस्या पर स्नान करवाता तो कुछ नहीं होता हम ये टेक नहीं रखते।' Also Read-Mauni Amavasya Shankaracharya: मौनी अमावस्‍या पर शंकराचार्य को रोका, शिष्यों की पुलिस वालों से झड़प, गिरफ्तार!
प्रदेश की राजनीति गरमाई
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के काफिले के साथ पुलिस के टकराव के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले शंकराचार्य को पुलिस द्वारा संगम में स्नान करने से कथित तौर पर रोकने और उनके कुछ समर्थकों की पिटाई की घटना की निंदा करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। वहीं अब कांग्रेस भी योगी सरकार पर हमलावर हो गई। खेड़ा का सरकार पर निशाना कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी 12 साल से सत्ता में हैं और जिनकी मेहरबानी से ये सत्ता में बैठे हैं, उनके साथ ही ऐसा सलूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले मोदी ने कहा था 'मैं हिंदुओं का मसीहा'। कैसे शुरु हुआ विवाद?
पुलिस और शंकराचार्य के बीच जमकर हुई बहस
पुलिस अफसरों ने स्वामी जी को समझाने की बहुत कोशिश की हाथ जोड़े लेकिन वो नहीं माने इसके बाद पुलिस ने शंकराचार्य के शिष्यों को हिरासत में ले लिया और उनकी पालकी खींचते हुए संगम से 1 किमी दूर ले गए। इसी बीच उनके पालकी का क्षत्रप भी टूट गया। स्वामी जी स्नान नहीं कर पाएं।
शंकराचार्य का पुलिस वालो पर फूटा गुस्सा
उन्होंने कहा कि- ‘बड़े-बड़े अधिकारी हमारे संतों को मार रहे थे। पहले तो हम लौट रहे थे, लेकिन अब स्नान करेंगे और कहीं नहीं जाएंगे। वे हमें रोक नहीं पाएंगे। इनको ऊपर से आदेश होगा कि इन्हें परेशान करो। यह सरकार के इशारे पर हो रहा है, क्योंकि वे हमसे नाराज हैं। जब महाकुंभ में भगदड़ मची थी, तो मैंने उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। अब वे बदला निकालने के लिए अधिकारियों से कह रहे होंगे।’  

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!