देहरादून में BJP की संगठनात्मक बैठक, चुनाव पर हुई चर्चा

bjp-dehradun-organizational-meeting-2027-election-strategy

देहरादून में BJP की संगठनात्मक बैठक, चुनाव पर हुई चर्चा

देहरादून में bjp की संगठनात्मक बैठक चुनाव पर हुई चर्चा

BJP Dehradun meeting: देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और संगठन को बूथ और पन्ना स्तर तक और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश सरकार के 4 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में BJP विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त संगठन बनकर उभरी है।

 BJP की संगठनात्मक बैठक

‘कार्यकर्ता रहे सक्रिय’

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजय राय, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, सांसद अजय भट्ट और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में बूथ और पन्ना स्तर तक संगठन को मज़बूत करने पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहकर जनता तक पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। 

BJP Dehradun meeting: चुनाव की तैयारियां

दरअसल, उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी संगठन पन्ना प्रमुख से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहा है, ताकि चुनाव से पहले संगठन पूरी तरह मजबूत दिखाई दे।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!