चारधाम बर्फ की चादर से ढके, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की अलर्ट

char-dham-snowfall-uttarakhand-weather-alert-rain

चारधाम बर्फ की चादर से ढके, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की अलर्ट

चारधाम बर्फ की चादर से ढके कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की अलर्ट

Char Dham snowfall: देश के कई हिस्सों में आज बारिश हो रही है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली में भारी बर्फबारी हुई। गंगोत्री में घुटने तक बर्फ जमी नजर आई। प्रदेश के सभी जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। 

बर्फबारी

चारधाम में बर्फबारी

चारों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी के चलते सफेद चादर से ढक गए हैं। बद्रीनाथ में करीब 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है। बदलते मौसम के बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं।

[caption id="attachment_142172" align="alignnone" width="1271"]बर्फ से ढका केदारनाथ धाम बर्फ से ढका केदारनाथ धाम[/caption]

Char Dham snowfall: 10 घंटे से बारिश

बागेश्वर में पिछले 10 घंटे से बारिश हो रही है। बारिश के साथ-साथ ठंड भी बढ़ गई है। अगले 3 दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बिजली चमकने की उम्मीद हैं। वहीं 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 

कई जिलों में बारिश

12 राज्यों में बदला मौसम

12 राज्यों में मौसम बदला हुआ है। जहां पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों राजस्थान, मध्य प्रदेश, UP और बिहार में तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिर रहे हैं। MP में 2 दिन से ओले-बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं ओले गिरे तो कहीं बारिश हुई। बिहार में 38 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!