चारधाम में विशेष पूजा शुल्क में 10% से 20% की बढ़ोत्तरी, जानिए कितना लगेगा पैसा?

char-dham-yatra-special-puja-fee-hike-2026

चारधाम में विशेष पूजा शुल्क में 10% से 20% की बढ़ोत्तरी, जानिए कितना लगेगा पैसा?

चारधाम में विशेष पूजा शुल्क में 10  से 20 की बढ़ोत्तरी जानिए कितना लगेगा पैसा

Char Dham puja rates: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे। चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। चारधाम के कपाट खुलने के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को राशि जमा करना होता है। 

चारधाम

विशेष पूजा शुल्क में बढ़ोत्तरी

इस साल बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने विशेष पूजा शुल्क में 10 से 20% की बढ़ोत्तरी की है। 10 मार्च को हुई BKTC की बैठक में स्पेशल पूजा शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया गया। पिछले 2 सालों से पूजा शुल्क में बढ़ोत्तरी नहीं हुई, लेकिन इस पर शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में महाभिषेक और आरती समेत कई अनुष्ठान और पूजा कराई जाती है। ऐसे अनुष्ठानों के लिए BKTC की वेबसाइट पर ऑनलाइन शुल्क जमा करने की सुविधा है। हर विशेष पूजा के लिए अलग-अलग शुल्क है। BKTC ने अभी विशेष पूजा के लिए नए शुल्क की लिस्ट जारी नहीं की। BKTC जल्द ही शुल्क की नई लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगी।

विशेष पूजा शुल्क

केदारनाथ में मुख्य रूप से सुबह और शाम की आरती के समय विशेष पूजा कराई जाती है। 

  • सुबह होने वाली पूजा (महाभिषेक) के लिए 9500 रुपए
  • रुद्राभिषेक के लिए 7200 रुपए
  • लघु रुद्राभिषेक के लिए 6100 रुपए
  • षोडशोपचार के लिए ₹5500
  • अष्टोपचार के लिए ₹950
  • पंचोपचार के लिए ₹950
  • पूरे दिन की पूजा के लिए ₹28,600 का शुल्क निर्धारित है।
[caption id="attachment_140745" align="alignnone" width="1119"]केदारनाथ धाम केदारनाथ धाम[/caption]

Char Dham puja rates: शाम की पूजा 

  • शिव अष्टोतारी पाठ के लिए ₹1000 
  • शिव सहस्त्रनाम पाठ के लिए ₹2000
  • शिव नामावली के लिए ₹2000
  • शिव महामंस्त्रोतम पाठ के लिए ₹2000
  • शिव तांडव स्तोत्रम पाठ के लिए ₹1900 
  • शिव पराक्षमस्त्रोतम पाठ के लिए ₹2000 
  • पूरी शाम की आरती के लिए ₹2800 शुल्क निर्धारित है। 

इस सभी प्रकार की पूजा के शुल्क में करीब 10 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।

बद्रीनाथ में पूजा शुल्क

बद्रीनाथ धाम में भी अलग-अलग समय विशेष पूजा होती है।

  • प्रातः कालीन पूजा में महाभिषेक के लिए ₹4700
  • अभिषेक पूजा के लिए ₹4500 
  • पूरे दिन पूजा के लिए ₹12,000 
  • श्रीमद्भागवत सप्त पाठ के लिए ₹51,000 का शुल्क रखा गया है। 
  • बदरीनाथ धाम में वेद पाठ और गीता पाठ के लिए ₹2500 रुपए 
[caption id="attachment_140747" align="alignnone" width="1136"]बद्रीनाथ धाम बद्रीनाथ धाम[/caption]

शाम की आरती

  • कपूर आरती के लिए ₹201
  • चंडी आरती के लिए ₹401
  • आरती के लिए ₹501
  • अष्टारी पूजा के लिए ₹401
  • विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र पाठ के लिए ₹701 
  • विष्णु सहस्त्र नामावली के लिए ₹601 का शुल्क निर्धारित है। 
  • गीत गोविंद पाठ के साथ शायन आरती के लिए ₹3100 शुल्क है।

इस बार पूजा शुल्क की नई लिस्ट आने के बाद श्रद्धालुओं को ज्यादा रुपए चुकाने होंगे।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!