हनुमान जयंती पर रामनगर पहुंचे CM धामी, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण पर बयान

cm-dhami-ramnagar-visit-hanuman-jayanti-religious-sites-beautification

हनुमान जयंती पर रामनगर पहुंचे CM धामी, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण पर बयान

हनुमान जयंती पर रामनगर पहुंचे cm धामी धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण पर बयान

CM Dhami Ramnagar visit: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने हनुमान जयंती के अवसर पर रामनगर स्थित बालाजी मंदिर और हनुमान धाम छोई पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

CM धामी

धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण 

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी रामनगर की अग्रवाल सभा में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की भूमिका और जनसेवा के महत्व पर बात की। CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों—केदारखंड और मानसखंड सहित—के सौंदर्यीकरण तथा आधारभूत संरचना विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा इन कोशिशों का ही परिणाम है कि राज्य में हर साल श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। 

CM Dhami Ramnagar visit: कुंभ मेले की तैयारियां

मुख्यमंत्री धामी ने बताया साल 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा भी लगातार चल रही है। 19 तारीख तक चारधाम कपाट खुलने तक यह जारी रहेगी। अब तक करीब 1.60 लाख श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं।

पर्यटकों की बढ़ी संख्या

CM कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि धार्मिक पर्यटन को और अधिक मजबूत किया जाए। जिससे उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर सशक्त हो सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा आगामी कुंभ केवल उत्तराखंड का नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था का विषय है, इसलिए इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सेवा, सुशासन और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भूमिका निभाएं।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!