CM Dhami 5 km run Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। कैंट रोड, देहरादून से प्लैग ऑफ के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई।
[caption id="attachment_134846" align="alignnone" width="1055"]
CM Pushkar Singh Dhami[/caption]
CM ने किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौड़ में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान CM ने सभी को यातायात नियमों के पालन और प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
CM Dhami 5 km run Dehradun: सड़क नियमों की शपथ
CM धामी ने दौड़ से पूर्व सभी धावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संस्कार होना चाहिए। प्रतिभागियों ने फ्लैग ऑफ के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की शपथ ली।
‘नियमों का पालन करे’
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा की दिशा में लगातार काम कर रही है, लेकिन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं नियमों का पालन करे और दूसरों को प्रेरित करे। कार्यक्रम के दौरान विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।