होली के रंग में रंगे CM धामी, लोक संस्कृति का दिखा संगम

cm-pushkar-singh-dhami-holi-celebration-uttarakhand-folk-culture

होली के रंग में रंगे CM धामी, लोक संस्कृति का दिखा संगम

होली के रंग में रंगे cm धामी लोक संस्कृति का दिखा संगम

CM Dhami Holi celebration: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग और संगीत का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

Dhami

होली के संग में रंगे CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी ने भी होली मनाई। 

होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता हमारी ताकत है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की कड़ी बनती हैं। होली मिलन समारोह में मंत्री, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

CM Dhami Holi celebration: पारंपरिक होली

समारोह के दौरान गढ़वाल और कुमाउं की पारंपरिक होली के साथ-साथ जौनसार-बावर और तराई क्षेत्र की लोकधुनों ने वातावरण को रंगमय बना दिया। लोक कलाकारोंसांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस दौरान प्रदेश की विविध लोक परंपराओं की झलक दिखाई दी।

[caption id="attachment_138294" align="alignnone" width="1145"]CM धामी और उनकी पत्नी ने मनाई होली CM धामी और उनकी पत्नी ने मनाई होली[/caption]

‘सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखंड की पहचान’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखंड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!