देहरादून बस हादसे में घायलों से CM धामी ने की मुलाकात, इलाज का दिया भरोसा

dehradun-bus-accident-cm-dhami-meets-injured-assures-treatment

देहरादून बस हादसे में घायलों से CM धामी ने की मुलाकात, इलाज का दिया भरोसा

देहरादून बस हादसे में घायलों से cm धामी ने की मुलाकात इलाज का दिया भरोसा

Doon Hospital CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल हुए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों का हाल-चाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

CM ने की घायलों से मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। साथ ही डॉक्टर्स से उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। [caption id="attachment_132313" align="alignnone" width="521"] घायलों से CM धामी ने की मुलाकात घायलों से CM धामी ने की मुलाकात[/caption]

‘उपचार में नहीं होगी कमी’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार द्वारा उपचार में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।  [caption id="attachment_132314" align="alignnone" width="518"]CM ने इलाज का दिया भरोसा CM ने इलाज का दिया भरोसा[/caption]

Doon Hospital CM Dhami: CM ने दिए निर्देश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी से फोन पर विकासनगर में इलाज करवा रहे दुर्घटना के घायलों को भी समुचित और संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में हिमाचल के सभी घायल यात्रियों का निःशुल्क उपचार राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!