15 मिनट में 5 नए मंत्री, 4 साल के काम के आधार पर चयन

dhami-cabinet-expansion-5-new-ministers-sworn-in-uttarakhand

15 मिनट में 5 नए मंत्री, 4 साल के काम के आधार पर चयन

15 मिनट में 5 नए मंत्री 4 साल के काम के आधार पर चयन

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड़ में धामी मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्रियों की एंट्री हो गई है। लोक भवन में सुबह 10:00 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।  5 नए मंत्रियों ने ली शपथ

नए मंत्रियों के नाम

  1. विधायक मदन कौशिक
  2. भरत चौधरी
  3. प्रदीप बत्रा
  4. राम सिंह कैड़ा
  5. खजान दास 

15 मिनट में 5 मंत्री 

महज 15 मिनट के अंदर 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ ली। रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह ने संस्कृत में शपथ ली। बाकी मंत्रियों ने भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद CM धामी ने नए मंत्री को बधाई दी। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों का चयन विधायकों के पिछले 4 साल के काम के आधार पर किया गया। यह सूची केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 7 मार्च के हरिद्वार दौरे के दौरान तैयार की थी। 15 मिनट में 5 मंत्री 

Uttarakhand Cabinet Expansion: महिला- युवा संतुलन

उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। अभी मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और महिला- युवा संतुलन साधने की कोशिश की। दरअसल, साल 2022 में उत्तराखंड सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल के कई पद खाली चल रहे थे। जिसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट उठती रही है। ऐसे में वर्तमान सरकार के कार्यकाल को 4 साल पूरा होने से ठीक 3 दिन पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!