Haridwar News: हरिद्वार बाइपास मार्ग पर मानवता और सुरक्षा को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मनसा देवी फाटक के पास हरियाणा नंबर की कार सवार 4 युवकों ने न केवल एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया, बल्कि उसकी पत्नी और मां ओर मामी के साथ सरेआम छेड़छाड़ भी की।
नशे में थे बदमाश
पुलिस को दी तहरीर के अनुसार गुमानीवाला निवासी युवक बीती रात जब अपनी पत्नी, मां, मामी और ढाई साल की बेटी के साथ कार से घर लौट रहा था, तभी मनसा देवी फाटक के पास हरियाणा नंबर की एक कार ने ओवरटेक किया और चालक ने कार को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि कार सवार 4 युवक जो नशे की हालत में थे उन्होंने पत्नी पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।
[caption id="attachment_140018" align="alignnone" width="1301"]

4 युवक जो नशे की हालत में किया हमला[/caption]
Haridwar News: जानलेवा हमला
जब इसका विरोध किया, तो उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान युवकों ने पीड़ित का सिर फोड़ दिया और गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की। आरोप यह भी है कि हमले के दौरान युवकों ने उसकी पत्नी और मामी के साथ सरेआम गंदी छेड़छाड़ और बदतमीजी की। चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीर इकट्ठा होने लगे। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश
कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संजय शर्मा की रिपोर्ट