पौड़ी में मासूम बनी तेंदूएं का शिकार, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

leopard-attack-pauri-child-death-villagers-protest

पौड़ी में मासूम बनी तेंदूएं का शिकार, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

पौड़ी में मासूम बनी तेंदूएं का शिकार ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Leopard attack in Pauri: उत्तराखंड़ के पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा ब्लॉक अंतर्गत कोलागाड़ क्षेत्र के ग्राम भतकोट में 4 वर्ष की मासूम बच्ची का तेंदुए का शिकार बन गई। यह घटना न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि उस सच्चाई को भी उजागर करती है, जिसे लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है।

मासूम बनी तेंदूएं का शिकार

तेंदुए का शिकार

स्थानीय लोगों के अनुसार, पोखड़ा ब्लॉक में पिछले 1 साल के भीतर 4 से 5 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जहां मासूमों और ग्रामीणों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। इसके बावजूद न तो वन विभाग की ओर से कोई ठोस रणनीति बनाई गई और न ही प्रशासन ने प्रभावी निगरानी या सुरक्षा उपायों को लागू करने की गंभीरता दिखाई।

Leopard attack in Pauri: ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। दिनदहाड़े गांवों के आसपास उसकी मौजूदगी देखी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद न गश्त बढ़ाई गई, न ही पिंजरे लगाने या चेतावनी तंत्र को मजबूत करने जैसे कदम उठाए गए। ऐसे में लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं।

[caption id="attachment_144891" align="alignnone" width="1301"]ग्रामीण ग्रामीण[/caption]

मुआवजे की मांग

सबसे ज्यादा सवाल जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर खड़े हो रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी घटना के बाद नेता मौके पर पहुंचे—संवेदना व्यक्त की, मुआवजे की घोषणा की और फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अगर यही सक्रियता पहले दिखाई जाती, तो शायद एक मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

भगवान सिंह की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!