CM Dhami Uttarakhand Budget: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकारवार्ता की, जिसमें उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से 40 हजार करोड़ के काम शुरू होंगे, और साथ ही अपनी इस पत्रकारवार्ता में बताया कि उत्तरखंड राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अनेकों विकास कार्य भी होंगे.
[caption id="attachment_131866" align="alignnone" width="551"]
पुष्कर सिंह धामी की प्रेस कांफ्रेंस[/caption]
‘PM को उत्तराखंड से खास लगाव’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी आज की पत्रकारवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव रहा है , यही कारण है कि बजट में राज्य के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है .साथ ही ये भी बताया यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और, साथ भारत की आत्म निर्भरता , विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है.
CM Dhami Uttarakhand Budget: आयुष एम्स के लिए निवेदन
साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि सीएम 16वें वित्त आयोग से 1800 करोड़ अधिक मिलेंगे,पर्वतीय ट्रैकिंग ट्रेल्स से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही गाइड्स का कौशल विकास भी होगा.
इतना ही नहीं बादाम, अखरोट का प्रोत्साहन किया जाएगा, स्थानीय उद्योगों जो की पतन की स्थिति में आ गए हैं उनको पुनर्जीवित करने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयुष एम्स के लिए केंद्र से निवेदन किया जाएगा.