Rishikesh accident: ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती में प्रसिद्ध नीम बीच तपोवन में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली से घूमने आए पांच दोस्तों के समूह में से एक युवक नहाते समय गंगा की तेज लहरों की चपेट में आ गया। जिसे वहां तैनात आपदा राहत दल के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर सकुशल बचा लिया।
[caption id="attachment_145367" align="alignnone" width="1191"]
मुनिकीरेती में प्रसिद्ध नीम बीच तपोवन में एक बड़ा हादसा टला[/caption]
Rishikesh accident: घाट पर अफरा-तफरी मच गई
इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि दिल्ली से आए पांच दोस्तों का एक दल नीम बीच पर गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान अनंत मिश्रा निवासी नजफगढ़, नई दिल्ली, का पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलते ही वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मुस्तैद आपदा राहत दल के जवानों ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी।
सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला
जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद अनंत मिश्रा को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। युवक की जान सुरक्षित बचने पर उसके साथियों और घाट पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने उत्तराखंड पुलिस व आपदा राहत दल की जमकर प्रशंसा की। परिजनों और मित्रों ने रेस्क्यू टीम का हृदय से धन्यवाद करते हुए उन्हें 'देवदूत' बताया। पुलिस ने एक बार फिर पर्यटकों से अपील की है कि गंगा के किनारों पर सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।
READ MORE:
साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ,आरोपी गिरफ्तार