UK07 Rider Health Update: यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, (UK07 Rider) का एक एक्सीडेंट हुआ, जिसके कारण वह ICU में भर्ती हैं। उन्होंने आत्महत्या की कोशिश में ये कदम उठाया था, जिसमें उनकी कार के तो परखच्चे उड़ गए लेकिन वह सही सलामत बच गए।
रितिका गई हॉस्पिटल
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने उनकी पत्नी रितिका चौहान हॉस्पिटल गई थीं। वहां उनसे मिलने के बाद रितिका ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। बताया है कि अब अनुराग की तबीयत ठीक है। साथ ही लोगों से हाथ जोड़कर एक अपील भी की है। रितिका ने लिखा हमारे लिए मुश्किलभरा वक्त है, और हम आप सभी से ये गुजारिश करते हैं कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। हमें इस वक्त सिर्फ दुआ और उसके लिए आपके पॉजिटिव विचारों की जरूरत है। हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।
[caption id="attachment_139812" align="alignnone" width="1272"]

रितिका की Instagram Post[/caption]
अनुराग को सीरियस इंजरी
अनुराग के गर्दन और पीछे के हिस्से में गहरी चोटें आई हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनके गर्दन, हिप बोन, हाथ और पैर में चोट आई है। बोन में सीरियस इंजरी है। अनुराग डॉक्टर्स की निगरानी में है। अनुराग UK07 राइडर क नाम से फेमस हैं। उन्होंने आखिरी व्लॉग बनाते हुए कहा था कि वह अकेले हो गए हैं। सबने उन्हें छोड़ दिया है। दावा किया था कि उनकी मौत का जिम्मेदार उनका परिवार होगा। कई लोग इसे नोटंकी बता रहे थे, तो कुछ सपोर्ट में थे।
[caption id="attachment_139813" align="alignnone" width="1304"]

ICU में भर्ती अनुराग[/caption]
UK07 Rider Health Update: रजत की फटकार
वहीं रजत दलाल ने उन्हें सुसाइड अटेम्प्ट करने के लिए फटकार लगाई थी। कहा था कि पिता बनने वाले हैं और उसकी खुशी मनाने के बजाय वह ऐसी बेवकूफी कर रहे हैं।