UK07 Rider Kalam: बिग बॉस 17 से पहचान बनाने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने करीब 2 घंटे का इमोशनल वीडियो शेयर किया जिसे उन्होंने अपना 'लास्ट व्लॉग' बताया। इस वीडियो में अनुराग ने अपनी शादी, परिवार से बिगड़े रिश्तों और मानसिक हालात पर खुलकर बात की। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। अब उनके भाई कलाम इंक ने भी सामने आकर कई बड़े दावे किए हैं।
कलाम की अपील
अनुराग के भाई कलाम ने इंस्टाग्राम स्टोरी और वीडियो के जरिए अपनी बात रखी और कहा कि अनुराग डोभाल जो कहानी बता रहे हैं वह पूरी सच नहीं है। उनका कहना था कि अनुराग ने अपने Video में केवल एक पक्ष दिखाया है, जबकि असल मामला इससे कहीं ज्यादा अलग है।
कलाम ने अपने पोस्ट में कहा कि वह अपनी बातों पर कायम हैं और उन्होंने इस मामले से जुड़े कई सबूत अपने चैनल पर शेयर किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी एक पक्ष का समर्थन न करें।
[caption id="attachment_139159" align="alignnone" width="1301"]

कलाम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की[/caption]
रितिका के साथ मारपीट
कलाम ने यह भी कहा कि अनुराग अक्सर सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए ऐसी चीजें करते हैं और यह Video भी उसी का हिस्सा हो सकता है। उनके इस बयान के बाद यह विवाद और ज्यादा बढ़ गया और सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों को लेकर बहस शुरू हो गई। कलाम ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अनुराग और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच रिश्ते खराब होने की वजह परिवार नहीं बल्कि अनुराग खुद है। उन्होंने कहा कि अनुराग ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी और इसी वजह से रितिका उससे अलग हो गई।
[caption id="attachment_139160" align="alignnone" width="1285"]

कलाम का आरोप - पत्नी को पीटा[/caption]
UK07 Rider Kalam: सबूत किए पेश
कलाम का कहना है कि इससे जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट भी उनके पास हैं, जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन स्क्रीनशॉट्स में कथित तौर पर अनुराग की किसी करीबी के साथ हुई चैट दिखाई गई है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ हुए झगड़े के बारे में बात कर रहे है। इतना ही नहीं, यह भी आरोप लगाया कि अनुराग पहले अपने माता-पिता और परिवार के खिलाफ कानूनी केस भी दर्ज करा चुके हैं। उनके मुताबिक वह केस कानूनी तौर पर टिक नहीं पाया और अनुराग हार गए थे। कलाम का कहना है कि केस हारने के बाद अनुराग ने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए यह Video पोस्ट किया ताकि लोगों की सहानुभूति हासिल की जा सके।
हाथ जुड़वाए, पैर पकड़वाए… UK07 Rider का वीडियो, बोले – टॉर्चर किया
UK07 Rider Family Torture: बिग बॉस के कंटेस्टेंट और देहरादून मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइटर (UK07 Rider) इन दिनों अपने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। अनुराग काफी दिनों से मुश्किल दौर से गुजर रहे है।
ट्यूबर अनुराग ने बताया कि वे अपनी प्रॉपर्टी, पैसा और अपना पालतू कुत्ता तक खो चुके हैं। उन्होंने अपने भाई पर सब कुछ छीनने का आरोप लगाया है। पूरी खबर...