Gairsain permanent capital demand: उत्तराखंड में स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर भराड़ीसैंण कूच कर रहे उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस ने दीवालीखाल में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन इसके बावजूद UKD कार्यकर्ता आगे बढ़ गए। हालातों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काफी दूर तक भगाना पड़ा।
UKD की मांग
प्रदर्शन के दौरान UKD कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की, और सड़क पर धरना दिया। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। बाद में पुलिस सभी यूकेडी कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर मालसी अस्थायी जेल ले गई।
[caption id="attachment_139852" align="alignnone" width="1267"]

पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल[/caption]
Gairsain permanent capital demand: वाटर कैनन का इस्तेमाल
UKD कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी राज्यपाल से वार्ता नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यूकेडी के कार्यकर्ता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान UKD कार्यकर्ताओं ने पुलिस के 4 बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पांचवें बैरियर तक पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके।