CM Dhami Khatima Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों और जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी, और समस्याओं का समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
[caption id="attachment_133227" align="alignnone" width="1379"]
CM धामी ने सुनी जनसमस्याएं[/caption]
भगचुरी पहुंचे CM
मुख्यमंत्री धामी इसके बाद भगचुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्व. मलकीत सिंह राणा के निधन और वीरेंद्र मौर्य की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
[caption id="attachment_133228" align="alignnone" width="1378"]

परिजनों को बंधाया ढांढस[/caption]
CM Dhami Khatima Visit: CM ने लगाए छक्के
खटीमा भ्रमण के पहले दिन CM धामी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। खटीमा में CM क्रिकेट खेलते नजर आए। उन्होंने पहली ही दो गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाए, जिसके बाद मैदान में मौजूद लोग तालियां बजाते और चीयरअप करते नजर आए। इस वीडियो को मुख्यमंत्री ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है।
CM का क्रिकेट प्रेम
दरअसल, मुख्यमंत्री धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे। जहां उन्होंने बिरिया मझोला में नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचे। मैच की शुरूआत खुद CM ने की और क्रिकेट खेला।
‘सरकार खेलों के विकास के लिए काम कर रही’
CM Dhami Khatima Visit: इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। बीते साल उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया था, जिससे प्रदेश की खेल क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।