मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की साजिश, CM धामी ने दिए आदेश

uttarakhand-cm-dhami-muslim-university-conspiracy-probe

मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की साजिश, CM धामी ने दिए आदेश

मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की साजिश cm धामी ने दिए आदेश

CM Dhami Muslim University: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून में IMA के पास स्थित एक ट्रस्ट की करीब 20 एकड़ भूमि के मामले में सख्त कदम उठाते हुए उसकी खरीद–फरोख्त पर तत्काल रोक लगा दी। साथ ही मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण को पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश दिए गए। राज्य सरकार ने एहतियातन इस जमीन को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की साजिश

मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की कोशिश

यह कार्रवाई ट्रस्ट की भूमि को एक विशेष समुदाय को बेचे जाने की शिकायत के बाद की गई। मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यही वे लोग हैं जो पहले राज्य में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की कोशिशों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य को देवभूमि की पहचान और यहां के भू-कानूनों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

भू-माफियाओं पर सख्ती

CM धामी ने कहा कि सरकार ने पहले भी भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है और अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के भू-कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। 

CM Dhami Muslim University: कांग्रेस पर वार

इस दौरान CM धामी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे वक्त से मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर जो राग अलाप रही थी, अब वही सच्चाई सबके के सामने आ रही है। CM ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसे मुद्दों पर तुष्टिकरण की राजनीति की है, जबकि वर्तमान सरकार प्रदेश के हितों और कानून के दायरे में रहकर फैसले ले रही है।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!