CM धामी ने की बजट की सराहना, बोले - सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाने वाला बजट

uttarakhand-cm-dhami-praises-union-budget-2026

CM धामी ने की बजट की सराहना, बोले - सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाने वाला बजट

cm धामी ने की बजट की सराहना बोले - सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाने वाला बजट

CM Dhami Budget Praise: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की। उन्‍होंने कहा, यह बजट देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के साथ सभी वर्गों के लिए अवसर बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में सबका साथ सबका विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

किसानों, महिलाओं पर फोकस

CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को समावेशी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, और पिछड़े वर्ग पर विशेष फोकस किया। CM धामी ने की बजट की सराहना

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

CM ने कहा कि बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, और उद्योग के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। ये देश के साथ उत्तराखंड के लिए भी लाभकारी होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। बजट में हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना है। प्रदेश के परिपेक्ष में बजट ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया, जो विकास के लिए जरूरी है।

पर्वतीय राज्यों को फायदा

CM Dhami Budget Praise: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। उत्तराखंड सरकार बजट में घोषित योजनाओं और प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए केंद्र सरकार का पूरी तरह सहयोग करेगी। यह बजट न केवल देश की आर्थिक ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी विकास के अवसर देगा।

संबंधित सामग्री

विदेशी बनाम देसी

देश-विदेश

विदेशी बनाम देसी

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

मध्य प्रदेश

उन्नत कृषि महोत्सव, CM डॉ. यादव बोले - रायसेन से 41 देशों में चावल होता है निर्यात

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

लाइफ स्टाइल

Do Not Take Risk For Beauty: क्या आप भी हर महिने खूबसूरत दिखने के लिए करते है ये काम? सावधान!

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

देश-विदेश

11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल, जानिए इंजीनियर कैसे बना संत?

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

मनोरंजन

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!