प्रेमिका की हत्या

प्रेमिका की हत्या मामले में आरोपी प्रेमी राजू उरांव दोषी करार, सजा के बिंदु पर 29 जून को होगी सुनवाई  

प्रेमिका के साथ चलने से इनकार करने पर आरोपी प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले में आरोपी प्रेमी राजू उरांव को कोर्ट ने दोषी करार दिया है.

By Ark Sahuliyar
प्रेमिका की हत्या मामले में आरोपी प्रेमी राजू उरांव दोषी करार, सजा के बिंदु पर 29 जून को होगी सुनवाई  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
प्रेमिका के साथ चलने से इनकार करने पर आरोपी प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले में आरोपी प्रेमी राजू उरांव को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. अपर न्यायुक्त संजीव झा की कोर्ट ने राजू को दोषी करार दिया. उसकी सजा के बिंदु पर 29 जून को सुनवाई  होगी. हत्या का मामला 19 सितंबर 2022 का है. चलियो खक्सीटोली निवासी मृतिका खुशबू एक साल से चलियो के ही शहनाई टोली निवासी राजू उरांव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी. खुशबू आरोपी राजू के घर में रहती थी. 

करमा पर्व से पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था. जिसको लेकर खुशबू अपने पिता घर में आकर रह रही थी. 19 सितंबर 2022 को सुबह 9 बजे राजू अपने दोस्त सोनू उरांव के साथ खुशबू को लेने पहुंचा था. राजू को शक था कि उनकी प्रेमिका खुशबू किसी दूसरे युवक से बातचीत करने लगी है. आरोपी प्रेमी राजू ने खुशबू को घर के आंगन में बुलाया और साथ चलने को कहा. लेकिन खुशबू साथ चलने से साफ इनकार कर दिया. यह सुनते ही प्रेमी राजू गुस्से में आकर कमर से पिस्टल निकला और खुशबू के सीने में गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू और सोनू उरांव, दोनों फरार हो गए और जंगल में छिप गए. दोनों को पुलिस ने शाम के वक्त जंगल से धर दबोचा था और जेल भेज दिया था.

यह भी पढ़ें- नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोपी मो. साजिद दोषी करार, 29 जून को होगी सजा के बिंदु पर सुनवाई 

 

संबंधित सामग्री

अभिनेत्री, उद्यमी और फैशन मॉडल शिवानी शर्मा ने शिवानी शर्मा फाउंडेशन के साथ शुरू किया नया अध्याय

अभिनेत्री, उद्यमी और फैशन मॉडल शिवानी शर्मा ने शिवानी शर्मा फाउंडेशन के साथ शुरू किया नया अध्याय

रचनात्मक सोच और उद्यमशील नेतृत्व को एक साथ जोड़ते हुए मनोरंजन और फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है

चांडिल बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, आखिर पूर्व योजना कहां है - राकेश रंजन महतो

चांडिल बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, आखिर पूर्व योजना कहां है - राकेश रंजन महतो

आपदा प्रबंधन की बैठकों में लिए गए निर्णयों और जमीनी स्तर पर की गई तैयारियों के बीच बड़ा अंतर की कही बात