CBI जांच

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, रद्द की गई परीक्षाओं में अनियमिताओं की CBI जांच कराने की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल एवं रद्द की गई परीक्षाओं में अनियमिताओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.

By Ark Sahuliyar
बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, रद्द की गई परीक्षाओं में अनियमिताओं की CBI जांच कराने की मांग 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल एवं रद्द की गई परीक्षाओं में अनियमिताओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आज जो अविश्वास, आक्रोश और अराजकता की स्थिति उत्पन्न हुई है, उसके लिए काफी हद तक जेएसएससी सीजीएल प्रकरण में सीआईडी द्वारा की गई दोषपूर्ण एवं संदिग्ध जांच जिम्मेदार है. आखिर सरकार किसे संरक्षण देना चाहती है, जो सीबीआई जांच से भाग रही है. इसलिए युवाओं के भविष्य और राज्यहित को प्राथमिकता देते हुए सभी मामलों की सीबीआई से जांच आवश्यक है. नेता प्रतिपक्ष ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए 8 मांग मुख्यमंत्री से किया है.

यह भी पढ़ें- रिम्स में वर्ष के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य, एचएमआईएस 100 प्रतिशत लागू करने का निर्देश